Ek Din Twitter Review: आमिर खान के बेटे की फिल्म देख लोग बोले- एक दिन क्या, एक घंटा देखना भी मुश्किल

Published : May 01, 2026, 01:15 PM IST
junaid khan sai pallavi film ek din twitter review public reactions on social media after watching movie say disaster

सार

आमिर खान ने एक बार फिर अपने बेटे जुनैद खान के लिए फिल्म बनाई है, जिसका नाम है एक दिन। ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का पहले शो देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। ज्यादातर का रहना है कि फिल्म बोरिंग है। बार-बार दूसरी फिल्मों की रीमेक बनाकर बॉलीवुड वाले बोर कर रहे हैं। 

जुनैद खान और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म एक दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से साथ दर्शकों से भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म थाई मूवी वन डे का रीमेक है, जो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। पहले शो देखने के बाद लोग लगातार रिव्यू सोशल मीडिया शेयर कर रहे हैं। कईयों का कहना है कि फिल्म की कहानी में दम नहीं है। साथ ही गाने और म्यूजिक भी कानों में मिठास नहीं घोल रहे हैं। वहीं, कुछ ने इसकी तारीफ भी की है। आइए, पढ़ते हैं फिल्म एक दिन देखकर क्या बोले लोग...

फिल्म एक दिन देखकर क्या बोले लोग

साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म एक दिन एक जापान में फिल्माई गई लव स्टोरी है जो थाई फिल्म वन डे का रीमेक है। एक बार फिर बॉलीवुड से रीमेक फिल्म सामने आई है, जिसने दर्शकों को बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं किया है। फिल्म रिलीज होते ही ट्विटर पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है, जहां कुछ दर्शकों ने इस जानी-पहचानी रीमेक शैली पर नाराजगी जताई, वहीं कुछ ने इसके हिंसा मुक्त रोमांस की प्रशंसा की। फिल्म क्रिटिक उमैर सिंधू ने लिखा- ये फिल्म एक दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी। जुनैद खान का अभिनय बेहद खराब है। वो बिल्कुल बेवकूफ लग रहे हैं। साई पल्लवी की आवाज ऐसी लग रही है जैसे कोई ट्रांसजेंडर बोल रहा हो। एक और घटिया फिल्म ने मूड खराब कर दिया। सब कुछ बहुत बुरा है, खासकर पटकथा। फ्लॉप। प्रदीप भाटिया नाम के यूजर ने पूछा- सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई ये फिल्म। 

 

ये भी पढ़ें... Ek Din Review: फीका इश्क-कमजोर कहानी, आमिर खान के बेटे की फिल्म नहीं दिखा पाई दम

लोगों को पसंद नहीं आई फिल्म एक दिन

CHANGU MANGU TALKS नाम के ट्विटर हैंडल पर लिखा- #EkDin क्या ये चलेगी एक भी दिन??? फिल्म वन डे का रीमेक हिंदी में वन डे शीर्षक से बनाया गया है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। सबसे पहले तो कितना बेतुका शीर्षक है हंसी आ रही है। रीमेक-रीमेक... सच कहूं तो, मैं इससे तंग आ चुका हूं और वो भी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से, जो हमेशा अच्छी फिल्में बनाता है। अविघ्ना बनर्जी नाम की यूजर ने लिखा- नहीं चलेगी, ये रीमेक है जिसका कॉन्सेप्ट पुराना है और लीड जोड़ी के बीच कोई केमिस्ट्री नहीं है। जुनैद का कोई आकर्षण नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सच में, अगर #साईपल्लवी इसी तमिल लहजे वाली हिंदी के साथ आगे बढ़ती रही तो मुझे #रामायण के बारे में वाकई चिंता हो रही है। #एकदिन ने क्लाइमैक्स को छोड़कर लगभग सब कुछ कॉपी किया है, शायद इसलिए क्योंकि इससे इसकी लोकप्रियता सीमित हो जाती। रोहित राव नाम के यूजर ने लिखा- #EkDin में देखने लायक कुछ भी नहीं है। सिर्फ टाइम खराब करना है। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

 

 

फिल्म एक दिन के बारे में

एक दिन का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। ये फिल्म साई पल्लवी की हिंदी में पहली मूवी है। ये 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है, जिसमें शर्मीले ऑफिस कर्मचारी दिनेश की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी सहकर्मी मीरा से चुपके से प्यार करता है लेकिन उसे बता नहीं पाता। जापान की एक यात्रा के दौरान वो मीरा के साथ सिर्फ एक दिन बिताने की इच्छा रखता है। चमत्कारिक रूप से उसकी ये इच्छा पूरी हो जाती है।

ये भी पढ़ें... Ek Din Advance Booking: आमिर खान के बेटे की फिल्म खस्ता हाल, टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ek Din Review: फीका इश्क-कमजोर कहानी, आमिर खान के बेटे की फिल्म नहीं दिखा पाई दम
Raja Shivaji Movie Review: कैसी है रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी'? देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू