जून के आखिरी वीकेंड पर एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर और OTT पर एक साथ आ रही ये 13 नई फ़िल्में-सीरीज

Published : Jun 23, 2026, 01:02 PM IST
June Last Week OTT Release

सार

जून 2026 का आखिरी वीक एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए धमाकेदार है। ‘वेलकम टू द जंगल’ थिएटर्स में रिलीज हो रही है। कई अन्य मूवीज भी थिएटर्स-OTT पर धूम मचाने तैयार हैं।

जून 2026 का आखिरी हफ्ता फिल्म और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला। एक तरफ बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो रही है, तो दूसरी ओर OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित शोज और फिल्में दस्तक देने जा रही हैं। अमोल पाराशर की ‘ग्राम चिकित्सालय’ का दूसरा सीजन, गुलशन देवैया स्टारर ‘परफेक्ट फैमिली 2’ और रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ दर्शकों के लिए अलग-अलग जॉनर का मनोरंजन लेकर आ रहे हैं। ऐसे में इस वीकेंड थिएटर और OTT के बीच दर्शकों का समय बंटना तय माना जा रहा है।

थिएटर में ‘वेलकम टू द जंगल’ का बड़ा दांव

कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडीज समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे। लगभग एक दशक बाद लौट रही यह फ्रेंचाइजी दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का डोज देने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें : टॉक्सिक 'धुरंधर' से बची, लेकिन अब जिस तारीख को रही उस पर होगी इन 3 बड़ी फिल्मों से टक्कर

OTT पर लौटा ‘ग्राम चिकित्सालय’ का दूसरा सीजन

ग्रामीण जीवन और हल्के-फुल्के हास्य से भरपूर ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 OTT पर स्ट्रीम होना शुरू हो चुका है। इस बार डॉ. प्रभात की कहानी गांव की राजनीति, स्थानीय चुनौतियों और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की नई जद्दोजहद के साथ आगे बढ़ेगी। प्राइम वीडियो की इस सीरीज में अमोल पाराशर, आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। 23 जून से इसे एन्जॉय किया जा सकता है।

‘परफेक्ट फैमिली 2’ में रिश्तों के नए राज खुलेंगे

साइकोलॉजिकल फैमिली ड्रामा ‘परफेक्ट फैमिली’ दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। इस बार परिवार के भीतर छिपे राज, बिगड़ते रिश्ते और ग्रुप थेरेपी जैसे संवेदनशील विषयों को और गहराई से दिखाया जाएगा। शो की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत मानी जा रही है। यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी, जिसमें गुलशन देवैया, नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, गिरिजा ओक, कावेरी सेठ, हिरवा त्रिवेदी, अभि खजुरिया, रोनव वासवानी, प्रियंका ततारिया जैसे कलाकारों ने काम किया है। सीरीज की स्ट्रीमिंग 26 जून 2026 से होगी।

यह भी पढ़ें : सनी देओल की 'बॉर्डर 3' पर आया सबसे बड़ा अपडेट, साथ में सामने आया 4 और बड़ी फिल्मों का मास्टर प्लान

बॉक्स ऑफिस हिट ‘राजा शिवाजी’ अब OTT पर

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब OTT दर्शकों के लिए उपलब्ध होने जा रही है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, युद्ध कौशल और उनकी ऐतिहासिक विरासत पर आधारित है। फिल्म की भव्यता और स्टारकास्ट इसे खास बनाती है। 26 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही इस फिल्म का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने किया है। फिल्म में रितेश के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख ने भी अहम् भूमिका निभाई है।

थिएटर्स में ये फ़िल्मे भी इस हफ्ते आ रहीं:-

Ananthan Kaadu (मलयालम, तमिल ) : 26 जून 2026 (एक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर)

सुपरगर्ल (इंग्लिश, हिंदी,तेलुगु, तमिल) : 26 जून 2026 (एक्शन एडवेंचर्स साइंस फिक्शन)

Balaramana Dinagalu(कन्नड़) : 26 जून 2026 (रोमांटिक क्राइम एक्शन ड्रामा)

उयिर (मलयालम) : 26 जून 2026 (मिस्ट्री क्राइम ड्रामा)

कैरी ऑन जट्टा 4 (पंजाबी) : 26 जून 2026 (रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा)

गरुडा (कन्नड़) : 26 जून 2026 (एक्शन सस्पेंस थ्रिलर)

अंगीकारम (तमिल) : 26 जून 2026 (स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा)

कॉन सिटी (तमिल) : 26 जून 2026 (क्राइम कॉमेडी फैमिली ड्रामा)

नव्या चक्र (हिंदी) : 26 जून 2026 (साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर)

यह लिस्ट बुक माय शो के आधार पर बनाई गई है, जिसके मुताबिक़ कई अन्य फ़िल्में भी इस हफ्ते थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर और इमरान खान ने ठुकराई थी 'कॉकटेल', सैफ अली खान पीछे के कारण का किया खुलासा
बॉलीवुड में किसे मिलता है कितना पेमेंट, खाने में होता है कैसा भेदभाव? कलाकारों के शॉकिंग खुलासे