
इन दिनों 'कॉकटेल 2' मूवी के चर्चे खूब हो रहे हैं। कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। ठीक इस मूवी की तरह ही साल 2012 में 'कॉकटेल' आई थी। आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर की एक्टिंग आज भी लोगों की जुबान पर है। हालांकि इस फिल्म की कास्टिंग हालांकि इतनी आसान नहीं थी। हाल ही में Variety India को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने खुलासा किया कि उनसे पहले रणबीर कपूर और इमरान खान समेत कई एक्टर्स को फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।
सैफ ने बताया कि फिल्म में दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी पहले ही फाइनल हो चुकी थीं, लेकिन मेकर्स को मेल लीड नहीं मिल रहा था। उनके मुताबिक इसकी वजह फिल्म में वेरोनिका (दीपिका) का बेहद दमदार किरदार हो सकता है। सैफ ने कहा, "उनके पास दीपिका और डायना थीं, लेकिन हीरो नहीं मिल रहा था। शायद इसलिए क्योंकि वेरोनिका का किरदार इतना शानदार था। मुझे याद है कि इमरान खान और रणबीर कपूर समेत कुछ और एक्टर्स से भी बात की गई थी। तब मैंने कहा, ठीक है, मैं कर लेता हूं।"
गौतम के किरदार को निभाने के अपने फैसले पर सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'उन्हें मेरा शुक्रगुजार होना चाहिए कि मैंने यह फिल्म की। मुझे इस फिल्म में बहुत मजा आया। होमी अदजानिया के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।'
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी और दिनेश विजान व सैफ अली खान द्वारा प्रोड्यूस की गई 'Cocktail' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। खासतौर पर दीपिका पादुकोण का वेरोनिका वाला किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है। शानदार म्यूजिक और अलग अंदाज की कहानी की वजह से यह फिल्म आज कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर चुकी है।
और पढ़ें: कभी कैंटीन से समोसा सप्लाई करते थे शाहरुख़ खान, सालों बाद किसने किया बड़ा खुलासा?
टॉक्सिक 'धुरंधर' से बची, लेकिन अब जिस तारीख को रही उस पर होगी इन 3 बड़ी फिल्मों से टक्कर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।