Rise and Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ से काजल राघवानी और सारा गुरपाल बाहर हो गईं। विदाई के वक्त काजल मां को याद कर इमोशनल हुईं, जबकि सारा ने तख्तापलट की अपील की।
Kajal Raghwani Emotional Moments : ‘राइज एंड फॉल 2’ में तीसरे हफ्ते का एलिमिनेशन काफी भावुक रहा। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और सारा गुरपाल को शो से बाहर होना पड़ा। दोनों के बाहर होने से शो में बचे वर्कर्स के बीच समीकरण बदल गए हैं। अब उनके सामने रूलर्स के दबदबे को चुनौती देने की बड़ी चुनौती होगी।
शो के आखिर में होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने काजल राघवानी से पूछा कि बिना रोए वह अपने सफर के बारे में क्या कहना चाहेंगी। इस सवाल के बाद काजल इमोशनल हो गईं। उन्होंने शो में बिताए समय, यहां मिले अनुभवों और अपनी मां के बारे में बात की। उनकी बातें सुनकर माहौल भावुक हो गया।
Rise and Fall 2: मां को याद कर इमोशनल हुईं काजल राघवानी
शो से बाहर होने के बाद काजल राघवानी ने ‘राइज एंड फॉल’ के साथ-साथ सभी रूलर्स और वर्कर्स का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा कि वह पहले कभी इस तरह के माहौल में नहीं रही थीं, लेकिन इस शो में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।
काजल ने कहा, “राइज एंड फॉल और सारे रूलर्स-वर्कर्स, सभी को थैंक्यू कहना चाहूंगी।
मैं कभी ऐसे रही नहीं हूं, लेकिन मैंने यहां पर बहुत कुछ सीखा। मेरे दिमाग से ज्यादा मेरा दिल इम्पॉर्टेंट है। दिल से ही दोस्ती निभा रही हूं।”
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि शो में बिताए गए पल उनके लिए बहुत मायने रखते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में सबसे खास उनकी मां हैं।
काजल ने कहा, “मेरे लिए ये मोमेंट बहुत अहमियत रखते हैं, लेकिन मेरी मां सबसे ज्यादा खास है। और आज मैं यहां पर मां-मां का नाम जप रही थी और अब मां के पास जा रही हूं।”
अपनी मां को याद करते हुए काजल भावुक हो गईं। इसके बाद उन्होंने स्टेज को झुककर चूमा। उनका यह अंदाज शो से विदाई के उस पल को और भी खास बना गया।
Sara Gurpal ने वर्कर्स से की तख्तापलट की अपील
काजल राघवानी के साथ सारा गुरपाल को भी तीसरे हफ्ते में शो छोड़ना पड़ा। विदाई के समय सारा ने भी अपनी बात रखी और शो से मिले मौके के लिए आभार जताया।
सारा गुरपाल ने कहा, “20 हजार फीट छोड़ के जा रही हूं, तख्ता पलट तो कर देना। थैंक्यू सो मच फोर दिस प्लेटफॉर्म।”
सारा ने शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग को भी धन्यवाद दिया। उनके बयान में बचे हुए वर्कर्स के लिए एक संदेश था कि वे आगे भी रूलर्स के दबदबे को चुनौती देने की कोशिश जारी रखें।
Rise and Fall 2: तीसरे हफ्ते में ये कंटेस्टेंट हुए थे नॉमिनेट
‘राइज एंड फॉल 2’ के तीसरे हफ्ते में एलिमिनेशन के लिए पांच कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे। इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, काजल राघवानी, सोनम, मनीषा और सारा गुरपाल के नाम शामिल थे।
सबसे पहले प्रियंका चाहर चौधरी को दर्शकों से सबसे ज्यादा वोट मिले, जिसके बाद वह एलिमिनेशन से सुरक्षित हो गईं। इसके बाद मनीष कश्यप भी दर्शकों के वोटों की मदद से शो में बने रहने में कामयाब रहे।
आखिर में काजल राघवानी, सारा गुरपाल और सोनम के बीच मुकाबला रह गया। ऐसे में शो के रूलर्स को फैसला लेना था कि इन तीनों में से किसे बचाया जाए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।