Kala Hiran Teaser Out: काला हिरण' टीजर में सलमान खान जैसी कहानी, लॉरेंस बिश्नोई एंगल ने काटा बवाल

Published : Jun 12, 2026, 08:55 AM ISTUpdated : Jun 12, 2026, 08:59 AM IST
Kala Hiran Teaser Review

सार

Kala Hiran teaser review : सलमान खान के काला हिरण केस पर बनी फिल्म 'काला हिरण' का टीजर रिलीज होते ही छा गया! क्या अयान खान के किरदार में दिखी सलमान की पूरी कहानी? क्या लॉरेंस बिश्नोई एंगल मचा देगा नया विवाद? कानूनी नोटिस के बावजूद क्यों बढ़ रहे व्यूज? क्या रिलीज से पहले ही फिल्म बन जाएगी सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी?

सलमान खान के काला हिरण विवाद पर बनी फिल्म'काला हिरण' का टीजर रिलीज हो गया है। पहले यह टीजर 20 जून को आने वाला था। लेकिन मेकर्स ने इसे 8 दिन पहले ही 12 जून, शुक्रवार को रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 32 सेकंड के इस टीजर में कुछ जाने-पहचाने चेहरे भी दिख रहे हैं। कहानी का आधार पूरी तरह सलमान खान के ब्लैक बक केस को रखा गया और बताया गया है कि कैसे इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री होती है। पहली नज़र में यह टीजर इंट्रेस्टिंग जान पड़ता है। भले ही सलमान खान और उनकी टीम इस फिल्म का विरोध कर रही है,लेकिन यूट्यूब पर इसे व्यूअर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कैसा है 'काला हिरण' का टीजर

'काला हिरण' टीजर की शुरुआत एक कोर्ट सीन से होती है, जिसमें अयान खान (सलमान खान का बदला हुआ नाम) को कटघरे में खड़ा दिखाया गया है और काले हिरण के शिकार मामले में जिरह चल रही है। जैसे-जैसे यह टीजर आगे बढ़ता है, कहानी जोधपुर कोर्ट से निकलकर मुंबई के गलियारों तक पहुंचती है, जहां अयान खान लॉरेंस बिश्नोई कीई धमकियों और हमलों से जूझ रहा है। पुलिस की भूमिका से लेकर बिश्नोई समाज के विरोध तक सबकुछ इस टीजर में देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : अगले 6 महीने में आ रहीं ये 5 मल्टीस्टारर फ़िल्में

 

'काला हिरण' की स्टार कास्ट

'काला हिरण' में अयान खान का रोल काशिफ इकबाल खान कर रहे हैं।उन्होंने पूरी तरह सलमान खान के लुक को कैरी करने की कोशिश की है। या यूं कहें कि वे काफी हद तक उनकी तरह दिखे हैं।उनके अलावा इस फिल्म में दिग्गज एक्टर गोविंद नामदेव दिखाई देंगे, जो बिश्नोई समाज के वकील के किरदार में होंगे। मुकेश तिवारी दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में नज़र आएंगे। इन सबके अलावा फिल्म में कमलेश सावंत, नरेश गोसाईं, डॉ. निकुंज अग्रवाल की भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म से प्रकाश जोशी, चन्द्रभान सिंह, राजेश दहिया, ऋषभ अरोड़ा, पोरी, आर्यन महाजन,राम गंगवार, लवजीत,सुमित त्यागी और शिवानी को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। फ़िल्म का डायरेक्शन भारत एस, श्रीनेत ने किया है। कहानी अमित जानी ने लिखी है और उन्होंने ही जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी ऐलान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : New Bhojpuri Song: कल्लू के नए स्वैग और शिल्पी राज की आवाज़ ने लूटा दिल, वायरल हुआ 'राउंड राउंड'!

फिल्म 'काला हिरण' पर विवाद

सलमान खान ने कथित तौर पर कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को फिल्म 'काला हिरण' को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की लीगल टीम का आरोप है कि यह फिल्म उनके चर्चित ब्लैकबक (काला हिरण) शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है और इसमें उनसे जुड़े संदर्भों का इस्तेमाल बिना अनुमति किया जा रहा है। 24 अप्रैल 2026 को भेजे गए नोटिस में फिल्म के विकास, निर्माण और प्रचार से जुड़ी सभी गतिविधियां तुरंत रोकने की मांग की गई है। नोटिस में कहा गया है कि सलमान खान ने न तो अपने नाम, छवि, व्यक्तित्व या उनसे जुड़े घटनाक्रम के इस्तेमाल की मंजूरी दी है और न ही इसकी अनुमति दी है। सलमान की कानूनी टीम का यह भी तर्क है कि काला हिरण मामला अभी राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। ऐसे में इस विषय पर फिल्म बनाना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है और अंतिम फैसला आने से पहले अभिनेता के खिलाफ पूर्वाग्रह पैदा कर सकता है। नोटिस में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म उनके व्यक्तित्व, गोपनीयता और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन कर सकती है तथा उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली मानी जा सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Welcome To The Jungle ही नहीं, अगले 6 महीने में आ रहीं ये 5 मल्टीस्टारर फ़िल्में