काम को तरस रही शाहरुख़-सलमान-आमिर खान की को-एक्ट्रेस, 70 की उम्र में लगाई यह गुहार!

Published : Sep 03, 2026, 12:44 PM ISTUpdated : Sep 03, 2026, 02:47 PM IST
Kalpana-Iyer-Ramba-Ho-Ho-viral-video

सार

‘रंभा हो हो’ पर डांस कर वायरल हुईं दिग्गज एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने 70 की उम्र में काम को लेकर दिल की बात कही। बोलीं- सहानुभूति नहीं, सम्मान और मौका चाहिए।

70 साल की उम्र में भी अपने अंदाज और जुनून से लोगों का ध्यान खींचने वाली दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर कल्पना अय्यर एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके आइकॉनिक गाने ‘रंभा हो हो’ पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा लंबा नोट लिखा है, जिसने इंडस्ट्री में उनके काम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शाहरुख़ खान और सलमान खान जैसे कलाकारों की को-एक्ट्रेस रहीं कल्पना अय्यर ने साफ किया कि उन्हें किसी की सहानुभूति या खास व्यवहार की जरूरत नहीं है। वह आज भी काम करना चाहती हैं और सिर्फ इतना चाहती हैं कि उनके साथ शालीनता और सम्मान से पेश आया जाए। उन्होंने इंडस्ट्री से खुलकर बात करने की अपील भी की।

‘रंभा हो हो’ के बाद क्यों चर्चा में आईं कल्पना अय्यर?

1980 और 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली कल्पना अय्यर हाल ही में अपने आइकॉनिक ट्रैक ‘रंभा हो हो’ पर डांस करते हुए नजर आईं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उनके पुराने दौर की यादें फिर ताजा हो गईं। इसी चर्चा के बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने काम और इंडस्ट्री के रवैये को लेकर लंबा नोट साझा किया।

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस की शॉकिंग स्टोरी: BF ने छोड़ा तो काटी कलाई, झेले 2 तलाक, इंडस्ट्री में भी हुई बदसलूकी!

70 की उम्र में काम को लेकर क्या बोलीं कल्पना अय्यर?

कल्पना अय्यर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं हर चीज को लेकर शालीन बने रहने और उन बातों से परेशान न होने की पूरी कोशिश कर रही हूं, जिन पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए ठीक नहीं है, क्योंकि मैं अपने सामने आने वाला हर काम करना चाहती हूं। मैं किसी ‘दिवा’ की तरह व्यवहार नहीं चाहती, लेकिन शालीनता और सम्मान की उम्मीद जरूर करती हूं। मुझे नहीं लगता कि यह बहुत ज्यादा मांगना है।"

सहानुभूति नहीं, काम चाहिए : कल्पना अय्यर

बकौल कल्पना, "मैं यह उम्मीद नहीं करती कि हर चीज मेरे मुताबिक होगी, क्योंकि यह एक नई दुनिया है और मैं इतनी समझदार हूं कि जान सकूं कि वक्त बदल चुका है। लोगों के अपने नियम और एजेंडे होंगे और हो सकता है कि मैं वह इंसान न हूं, जिसे वे सपोर्ट करना चाहते हैं। लेकिन मैं एक इंसान हूं और मैं किसी सहानुभूति या खास व्यवहार की मांग नहीं कर रही हूं। मैं निष्पक्ष तरीके से काम चाहती हूं। अगर आप मुझसे संपर्क करते हैं तो मैं आभारी हूं, लेकिन अगर काम नहीं हो रहा है तो मुझे बताइए, जानकारी दीजिए, मुझसे पूछिए। मैं समझने की कोशिश करूंगी और शायद कुछ बदलाव करके विकल्प भी सुझाऊंगी। क्या पता, इससे आपके और मेरे दोनों के लिए बात बन जाए।"

कल्पना ने लिखा- शालीन व्यवहार की उम्मीद है

कल्पना लिखती हैं, "कृपया मेरे बारे में बिना जाने कोई धारणा न बनाएं। बस मुझसे पूछिए और मैं खुश और आभारी रहूंगी। मैं किसी एक व्यक्ति या खास इंसान का नाम नहीं ले रही हूं, क्योंकि यह पोस्ट किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है। यह एक 70 साल की महिला की अपील है कि मेरे साथ निष्पक्ष और शालीन व्यवहार किया जाए। और मुझे लगता है कि मैं आपसे इतनी उम्मीद तो कर ही सकती हूं।”

यह भी पढ़ें : अब आएगा 'हनुमान अंश' का असली तूफ़ान! KGF वाली कंपनी ने किया फिल्म पर बड़ा ऐलान

कौन हैं कल्पना अय्यर?

कल्पना अय्यर 1978 में मिस इंडिया पीजेंट में फर्स्ट रनरअप रही थीं। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में बॉलीवुड में कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। हालांकि , ज्यादातर फिल्मों में उन्हें डांसर के तौर पर ही देखा गया है। करीब 100 फिल्मों में नज़र आईं कल्पना अय्यर की पॉपुलर मूवीज में ''प्यारा दुश्मन', 'डिस्को डांसर', 'सत्ते पे सत्ता', 'ज़ख़्मी औरत', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'हम साथ साथ हैं' आदि शामिल हैं। वे टीवी पर 'कशिश', 'जुनून' और 'फरमान' जैसे शोज में नज़र आई हैं। वे खासतोर पर राजा हिंदुस्तानी के गाने 'परदेसी परदेसी' और 'अरमान' के गाने 'रम्भा हो' के लिए याद की जाती हैं। शाहरुख़ खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'अंजाम' में भी उनके परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अब आएगा 'हनुमान अंश' का असली तूफ़ान! KGF वाली कंपनी ने किया फिल्म पर बड़ा ऐलान
कौन हैं नीतीश राजपूत? Bigg Boss 20 में एंट्री को लेकर बना बज, विवादों से रहा है गहरा नाता