
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपने नए अंदाज को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने फैंस को बताया था कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। उस वक्त एक्टर इंस्टाग्राम में खेत की झलक दिखाई थी। साथ ही वहां चाय-बिस्किट का आनंद लिया था। अब वरुण ने अपने उसी खेत से हाथ में फावड़ा लिए हुए फोटो शेयर की है और लिखा है- खेती शुरू। एक्टर का यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।
वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेत में काम करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह मिट्टी के बीच फावड़ा चलाते और खेती से जुड़ा काम करते दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक भी काफी कैजुअल है और वह पूरी तरह खेत के माहौल में रमे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि वरुण के लिए उनका नया खेत सिर्फ घूमने या आराम करने की जगह नहीं है, बल्कि वह वहां खेती के अनुभव को भी करीब से महसूस करना चाहते हैं। एक्टर ने सफेद रंग का शर्ट और पैंट पहना है। इतने साफ कपड़ों में खेती करते देख एक फैंस ने लिखा 'Handsome kisan spotted 😍। वहीं दूसरा फैन लिखता है, "This freshness inside farm 😂❤️
जब वरुण ने पहली बार अपने खेत की जानकारी शेयर की थी, तब उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें यह नहीं पता कि उन्होंने खेत क्यों खरीदा, लेकिन वहां बैठकर मौसम का आनंद लेते हुए चाय और बिस्किट पीना उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। उस दौरान फैंस ने भी उनके इस फैसले पर खूब मजेदार कमेंट्स किए थे। आपको बताते चले कि वरुण का बचपन लोअर मिडिल क्लास फैमिली में गुजरा। डेविड धवन की शुरुआती आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। लेकिन अब समय बदल चुका है। जानकारी के मुताबिक वरुण धवन की नेट वर्थ ₹380 to ₹430 करोड़ के बीच है।
और पढ़ें: Mirzapur The Movie Advance Booking: 'मिर्जापुर द मूवी' का धमाका, एडवांस में बिके इतने टिकट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।