
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने सिनेमाघरों में भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ओटीटी पर इसकी किस्मत पूरी तरह बदलती नजर आ रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया गया और रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म फिलहाल जी5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है। यानी बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बाद ओटीटी ने इस फिल्म को नई ऑडियंस और नई पहचान देने का काम किया है।
ओटीटी पर नंबर-1 बनने से पहले ‘भारत भाग्य विधाता’ की बॉक्स ऑफिस कहानी काफी अलग थी। फिल्म से उम्मीदें थीं और क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव रिएक्शन भी मिले। लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में यह सफल नहीं हो सकी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म का घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन करीब 6.67 करोड़ रुपए रहा, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 8.16 करोड़ रुपए तक पहुंचा। जबकि फिल्म का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ था।
मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी देश को झकझोर देने वाले 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। इसमें मुंबई के एक सरकारी अस्पताल की नर्सों की बहादुरी और सूझबूझ को दिखाया गया है। आतंकवादी हमले के दौरान इन नर्सों ने बेहद मुश्किल हालात में हिम्मत दिखाई और अपनी समझदारी से सैकड़ों बच्चों और दूसरे लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। यही वास्तविक घटना से प्रेरित कहानी फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। कंगना रनौत के अलावा इस फिल्म में गिरिजा ओके, सीमित ताम्बे और ईशा डे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।