CJP Protest: सीजेपी प्रोटेस्टर पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-देशद्रोही और आतंकी ताकतें हो रही बेनकाब

Published : Oct 11, 2026, 03:20 PM IST
Kangana Ranaut

सार

सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत ने बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता ने CJP प्रदर्शनकारियों को कथित राष्ट्रविरोधी ताकतें बताते हुए देश को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया।

कंगना रनौत एक बार फिर अपने राजनीतिक बयान को लेकर चर्चा में हैं। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने उन्हें ‘राष्ट्रविरोधी ताकतें’ बताया और आरोप लगाया कि इसके पीछे भारत को अस्थिर करने की साजिश हो सकती है। बता दें कि प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यह विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतों को लेकर किया गया।

लखनऊ में क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत लखनऊ पहुंची थीं। वहां से वह अयोध्या जाकर राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने वाली थीं। इसी दौरान जब उनसे दिल्ली में हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया। जिस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। कंगना ने कहा कि

अब आम लोग भी कथित राष्ट्रविरोधी ताकतों को पहचान रहे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश को अस्थिर करने की साजिश चल रही है।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में क्या हुआ?

10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शन से पहले संगठन के कुछ प्रमुख लोगों जैसे अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया। वहीं, विपक्षी दल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था।

और पढ़ें: 'रविवार तक रिहाई नहीं तो करेंगे आमरण अनशन!' CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक की चेतावनी!

कौन हैं कंगना रनौत?

कंगना रनौत बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने ‘गैंगस्टर’ से पहचान बनाई और ‘फैशन’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘थलाइवी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा कंगना पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। वो बीजेपी की सांसद हैं और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर दिए गए बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं।

और पढ़ें: CJP का प्रदर्शन रविवार को होगा या नहीं? 3000 प्रदर्शनकारियों के हिरासत के बाद जानिए नया ऐलान

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

21 करोड़ की फीस नहीं, इस वजह से अक्षय खन्ना ने छोड़ी थी Drishyam 3? 'गायतोंडे' ने किया खुलासा
Amitabh Bachchan Upcoming Movies: 84 की उम्र में भी बिग बी का जलवा कायम, इन 5 फिल्मों में आएंगे नज़र