Ramayana Trailer के बीच कंगना का लिबरल्स को करारा जवाब, बचपन की 'सीता' वाली फोटो शेयर कर कसा तंज

Published : Jul 31, 2026, 06:24 PM IST
kangana ranaut latest news

सार

'रामायण' ट्रेलर रिलीज के बाद कंगना रनौत ने सीता के रूप में अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर शेयर की। साथ ही हालिया विवादों और CJP के जवाब पर भी चर्चा हुई।

Kangana Ranaut Childhood Photo: नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर गुरुवार 30 जुलाई को रिलीज हुआ। ट्रेलर में पहली बार दर्शकों को सीता के रूप में साई पल्लवी की झलक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर उनके लुक और हिंदी उच्चारण को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसी बीच, बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की तस्वीर

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्कूल के समय की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह लाल साड़ी पहने सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ एक लड़की भगवान राम के वेश में खड़ी है, जबकि एक अन्य बच्चा हनुमान के रूप में उनके पास बैठा नजर आ रहा है। कंगना ने फोटो के साथ उन सभी बच्चों के नाम भी लिखे, जिन्होंने उस प्रस्तुति में हिस्सा लिया था।

दूसरी तस्वीर में लिखा यह कैप्शन

इसके बाद कंगना ने उसी तस्वीर का क्लोज-अप भी शेयर किया। फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं और वह दाहिना हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठाए हुए दिखाई दे रही हैं।इस तस्वीर के साथ उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा, "सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद", साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगाया।

हाल के दिनों में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहीं कंगना

पिछले कुछ दिनों से कंगना रनोट छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर दिए गए अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोमवार को कहा था कि हाल के कुछ विरोध प्रदर्शन उन मूल्यों और शालीनता से बिल्कुल अलग हैं, जिनके लिए भारत जाना जाता है। कंगना ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। Gen Z के विरोध प्रदर्शनों के वीडियो देखकर अच्छा नहीं लगता। जिस तरह की भाषा और व्यवहार दिखाई देता है, वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया।" उन्होंने आगे कहा कि भारत विविधता, संस्कृति और शिष्टता का देश है। उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ विरोध प्रदर्शनों के वीडियो देखकर उन्हें डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत महसूस हुई।

कंगना के बयान पर CJP प्रवक्ता सौरव दास का जवाब

कंगना के बयान पर CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा कि उनकी राय में कंगना रनोट की बातों को उनकी अपनी पार्टी के कई लोग भी गंभीरता से नहीं लेते, इसलिए युवाओं के भी उन्हें गंभीरता से लेने की संभावना कम है। सौरव दास ने कहा कि कंगना अब एक राजनेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान कंगना ने खुद स्वीकार किया था कि सांसद के रूप में काम करना उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक कठिन है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी राय में Gen Z ने देश के लिए कंगना से अधिक योगदान दिया है।

कंगना की आखिरी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा और एल्ब्लेस अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा लगभग 400 मरीजों की जान बचाने की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म जून, 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'रामायणम्' ट्रेलर का बुरा हाल! 24 घंटे में 'आदिपुरुष' से मिलियंस व्यूज़ पीछे, टॉप 10 से भी बाहर
जब सिर में लग रहे थे इंजेक्शन और सलमान खान खा रहे थे बिरयानी, फिल्ममेकर ने सुनाया गजब किस्सा