'रामायणम्' ट्रेलर का बुरा हाल! 24 घंटे में 'आदिपुरुष' से मिलियंस व्यूज़ पीछे, टॉप 10 से भी बाहर

Published : Jul 31, 2026, 06:08 PM IST
Ramayana Vs Adipurush Trailer Views In 24 Hours

सार

'रामायणम्' का ट्रेलर शानदार विजुअल्स और म्यूजिक के बावजूद यूट्यूब पर रिकॉर्ड नहीं बना सका। पहले 24 घंटे में यह 'आदिपुरुष' और टॉप-10 इंडियन ट्रेलर्स से पीछे रह गया।

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का 4 मिनट से ज्यादा लंबा ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के दमदार लुक, भव्य विजुअल्स और हंस जिमर और ए.आर. रहमान के बैकग्राउंड स्कोर को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। हालांकि, व्यूअरशिप के मामले में ट्रेलर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। शुरुआती 24 घंटों में सभी पार्टनर चैनलों को मिलाकर ट्रेलर को 48.9 मिलियन व्यूज़ मिले, जिससे यह सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय ट्रेलर्स की टॉप-10 सूची में जगह बनाने से चूक गया।

रामायण ट्रेलर 24 घंटे में कितने व्यूज़ मिले?

रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायणम्' के ट्रेलर को पहले 24 घंटे में सभी भाषाओं और आधिकारिक चैनलों को मिलाकर 48.9 मिलियन व्यूज़ मिले। फिल्म के बड़े स्टारकास्ट और भारी प्रमोशन को देखते हुए इससे कहीं ज्यादा व्यूअरशिप की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन इसने निराश किया। यूट्यूब पर 'रामायणम्' ट्रेलर के अलग-अलग भाषाओं और चैनलों कितने व्यूज मिले :-

यह भी पढ़ें : 'रामायणम्' में हनुमान बनकर सनी देओल ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने!

  • हिंदी: 2.5 करोड़ (25 मिलियन) व्यूज़
  • मलयालम: 10 लाख (1 मिलियन) व्यूज़
  • तमिल: 30 लाख (3 मिलियन) व्यूज़
  • तेलुगु: 52 लाख (5.2 मिलियन) व्यूज़
  • कन्नड़: 34 लाख (3.4 मिलियन) व्यूज़
  • सोनी पिक्चर्स चैनल: 1 करोड़ (10 मिलियन) व्यूज़*
  • धर्मा प्रोडक्शंस चैनल: 13 लाख (1.3 मिलियन) व्यूज़*

टोटल : 48.9 मिलियन व्यूज

'आदिपुरुष' से पीछे रह गया 'रामायणम्' ट्रेलर

प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' के ट्रेलर ने पहले 24 घंटे में 74 मिलियन व्यूज़ हासिल किए थे। इसके मुकाबले 'रामायणम्' लगभग 33.9 प्रतिशत कम व्यूज़ दर्ज कर सका। दिलचस्प बात यह है कि बाद में 'आदिपुरुष' को भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन शुरुआती यूट्यूब व्यूअरशिप कहीं ज्यादा रही।

यह भी पढ़ें :Ramayana के 4:09 मिनट के ट्रेलर में 2 सेकंड को दिखा यह एक्टर कौन, जो बिना फीस लिए बना रावण का जीजा

रामायण ट्रेलर टॉप 10 भारतीय ट्रेलर्स में क्यों नहीं पहुंच पाया?

48.9 मिलियन व्यूज़ के बावजूद 'रामायणम्' सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय ट्रेलर्स की टॉप-10 लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के ट्रेलर ने पहले 24 घंटे में 50.9 मिलियन व्यूज़ हासिल किए थे, जो 'रामायणम्' से ज्यादा हैं। 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय ट्रेलर्स ये रहे:-

नं.फिल्म24 घंटे में ट्रेलर पर व्यूज
1सलार113.2M
2KGF 2 106.5M
3पुष्पा 2 104.2M
4आदिपुरुष 74M
5सलार रिलीज ट्रेलर 72.2M
6एनिमल 71.4M
7गेम चेंजर 62M
8हरि हर वीरा मल्लू 59.44M
9डंकी 58.57M
10स्काई फोर्स 57.7M

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

जब सिर में लग रहे थे इंजेक्शन और सलमान खान खा रहे थे बिरयानी, फिल्ममेकर ने सुनाया गजब किस्सा
'रामायणम्' में हनुमान बनकर सनी देओल ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने!