
अपकमिंग माइथोलॉजिकल थ्रिलर 'रामायणम्' का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज हुआ। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, रकुल प्रीत सींह सूर्पणखा , लारा दत्ता कैकेयी और विवेक ओबेरॉय विद्युत्जिव्हा का रोल निभा रहे हैं। कई अन्य कलाकार भी फिल्म हैं और ट्रेलर में ज्यादातर कलाकारों के लुक दिखा दिए गए। हालांकि, सनी देओल को इसमें न पाकर उनके फैन्स निराश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'रामायणम्' में हनुमान बनकर सनी देओल ने 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
हम यहां बात कर रहे हैं हनुमान का रोल निभाने वाले सबसे उम्रदराज एक्टर की, जो अभी तक दारा सिंह के पास था। 1988 में जिस वक्त दारा सिंह रामानंद सागर के पॉपुलर शो 'रामायण' में हनुमान बने थे, उस वक्त वे 60 साल के थे। उन्होंने आखिरी बार हनुमान का रोल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'लव कुश' में निभाया था, जो 25 जुलाई 1997 को वी. मधुसूदन राव के निर्देशन में बनी जीतेंद्र, जया प्रदा और अरुण गोविल स्टारर यह फिल्म रिलीज हुई थी। उस वक्त दारा सिंह की उम्र 68 साल 8 महीने 6 दिन थी। उनका जन्म 19 नवम्बर 1928 को हुआ था।
यह भी पढ़ें : Ramayana के 4:09 मिनट के ट्रेलर में 2 सेकंड को दिखा यह एक्टर कौन, जो बिना फीस लिए बना रावण का जीजा
सनी देओल 68 साल के हैं। 19 अक्टूबर 1957 को उनका जन्म हुआ। उनकी फिल्म 'रामायणम् पार्ट 1' कथिततौर पर 8 नवंम्बर 2026 को रिलीज होगी। उस वक्त तक सनी देओल की उम्र 69 साल से ज्यादा हो जाएगी। जबकि फिल्म का दूसरा पार्ट (दिवाली 2027) की रिलीज तक वे 70 साल के आसपास होंगे। यानी अगर फिल्म रिलीज के समय से तुलना करें तो सनी देओल सबसे उम्रदराज हनुमान बने हैं।
यह भी पढ़ें :'रामायणम्' के ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? फैन्स पूछ रहे सवाल, 2 वजह भी हुईं वायरल!
अगर फीस के मामले में देखें तो सनी देओल अब तक के सबसे महंगे हनुमान बने हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' के लिए उनकी फीस 40 करोड़ रुपए है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन अगर यह सच है तो हनुमान के रोल के लिए इतनी फीस अभी तक किसी एक्टर को नहीं मिली है। उनसे पहले देवदत्त नागे इस लिस्ट में टॉप पर थे, जिन्होंने 'आदिपुरुष' के लिए 1 करोड़ रुपए का मेहनताना लिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।