'रामायणम् पार्ट 1' के ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी छाए रहे, लेकिन सनी देओल का हनुमान अवतार गायब रहा। लोग निराश हैं। इसी बीच ‘रामायणम्’ ट्रेलर में सनी देओल की गैरमौजूदगी की वजह भी वायरल हो रही हैं।

माता सीता और यश के लंकेश रावण अवतार ने दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन एक सवाल लगातार ट्रेंड कर रहा है कि आखिर सनी देओल का भगवान हनुमान वाला किरदार ट्रेलर में क्यों नहीं दिखाया गया? चार मिनट लंबे ट्रेलर में रामायण के कई अहम प्रसंग शामिल हैं, लेकिन हनुमान और वानर सेना की एक भी झलक नहीं मिलने से फैंस हैरान हैं। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं और संभावित वजहें सामने आ रही हैं।

सनी देओल हनुमान ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे?

'रामायणम् पार्ट 1' के ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पूछा गया सवाल है, "हनुमान जी कहां हैं?" ट्रेलर में राम-सीता विवाह, वनवास, शूर्पणखा प्रसंग, सीता हरण और रावण से जुड़े कई दृश्य दिखाए गए, लेकिन भगवान हनुमान की एक भी झलक नहीं दिखाई गई। इसी वजह से दर्शक निराश हैं और लगातार मेकर्स से इस बारे में सवाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 'रामायणम् पार्ट 1' के 7 दमदार डायलॉग, 4.09 मिनट के ट्रेलर में बने सबसे बड़ी हाइलाइट

क्या मेकर्स ने जानबूझकर सनी देओल का फर्स्ट लुक रोक रखा है?

कई फैंस का मानना है कि मेकर्स ने सनी देओल के हनुमान अवतार को फिलहाल छिपाकर रखा है, ताकि फिल्म रिलीज के करीब उनका फर्स्ट लुक अलग से लॉन्च कर बड़ा सरप्राइज दिया जा सके। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेलर रामायण की मूल कथा के अनुरूप रखा गया है, क्योंकि भगवान हनुमान की एंट्री सीता हरण के बाद होती है।

क्या हनुमान की एंट्री दूसरे पार्ट में होगी?

एक और चर्चा यह भी है कि 'रामायणम्' दो भागों में बन रही है। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। चूंकि हनुमान का सबसे अहम योगदान सीता हरण के बाद शुरू होता है, इसलिए माना जा रहा है कि मेकर्स उनके किरदार को दूसरे पार्ट के लिए बड़े स्तर पर पेश करना चाहते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'रामायणम्' के ट्रेलर से सनी देओल गायब तो क्या बोले लोग

'रामायणम् पार्ट 1' के ट्रेलर में सनी देओल को न पाकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर में वानर सेना या भगवान हनुमान से जुड़ी कोई झलक नहीं दिखाई गई। VFX के मामले में @dneg ने शानदार काम किया है। हालांकि, कुंभकर्ण का लुक मुझे थोड़ा कार्टून जैसा लगा। कुल मिलाकर ट्रेलर अच्छा है और उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करेगी।"

Scroll to load tweet…

एक अन्य यूजर का कमेंट है, "भाई रहा नहीं गया....#रामायण ट्रेलर देख लिया। विजुअल्स अच्छे हैं। इसमें कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए...लेकिन ट्रेलर के पहले हाफ में एकदम जेनेरिक बीजीएम। कोई दम नहीं। और मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने हनुमान जी को एक बार भी नहीं दिखाया? इस पार्ट में भी रावण मेन हीरो लग रहा है।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : 15 PHOTO: 'रामायणम्' के 4.09 मिनट के ट्रेलर में दिखे ये 17 स्टार

एक यूजर ने लिखा है, "‘रामायण’ का ट्रेलर बेहद शानदार लगा, लेकिन यार... भगवान हनुमान की एक झलक भी नहीं दिखाई गई।"

Scroll to load tweet…

एक यूजर ने साउथ स्टार ब्रह्मानंदम की एक फोटो शहरे करते हुए लिखा है, "हनुमान कहां हैं?"

Scroll to load tweet…

एक यूजर का कमेंट है, "उम्मीद है कि फिल्म के अगले पार्ट में सनी पाजी भगवान हनुमान के किरदार में नज़र आएंगे। वहीं, रणबीर कपूर पर 'रामायण' का असर देखने को मिलेगा। मुझे VFX उम्मीद के मुताबिक़ उतने प्रभावशाली नहीं लगे, इनमें थोड़ी और बेहतर क्वालिटी हो सकती थी। फिर भी कहानी को बड़े पर्दे पर किस तरह पेश किया गया है, यह देखने के लिए फिल्म ज़रूर देखने लायक लगती है।"

Scroll to load tweet…

एक यूजर ने लिखा है, ""हर बात पर नाराज़ होना या शिकायत करना बंद कीजिए। भगवान हनुमान का भगवान राम के जीवन में वनवास के 13वें वर्ष से पहले कोई प्रसंग नहीं आता। उनकी एंट्री सीता हरण के बाद होती है और 'रामायणम् पार्ट 1' की कहानी भी सीता हरण तक ही दिखाई गई है। ऐसे में लोग आखिर कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि मेकर्स उन्हें जबरदस्ती पहले ही कहानी में शामिल कर दें?"

Scroll to load tweet…

'रामायणम्' की स्टारकास्ट और म्यूजिक टीम

फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में हैं। लगभग 4000 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। संगीत की जिम्मेदारी हैंस जिमर और ए.आर. रहमान ने संभाली है।