रामायणम् पार्ट 1' के ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के दमदार डायलॉग्स ने फैंस का दिल जीत लिया। जानिए किसने लिखे डायलॉग्स और पूरी स्टारकास्ट की लिस्ट।

‘रामायणम्’ वो फिल्म है, जिसका लंबे समय से बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। फिल्म के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4.15 बजे रिलीज किया गया। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्’ के पहले पार्ट के ट्रेलर में स्टर्स की फ़ौज तो दिखी ही, कुछ दमदार डायलॉग्स में सुनने को मिले, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। सिर्फ रणबीर कपूर और यश ही नहीं, साई पल्लवी पर भी जो डायलॉग फिल्माया गया है, उसने उनके किरदार को और भी चमका दिया है। मेकर्स ने पूरी कोशिश की है कि डायलॉग्स पूरी तरह शुद्ध हिंदी में ही रखे जाएं। 

‘रामायणम् पार्ट 1’ के ट्रेलर में सुनाई दिए ये डायलॉग्स

देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक...तीनों लोकों में एक ही राज होगा...रावण राज। - यश

विश्व कल्याण के लिए अगर मेरा वध भी हो जाए तो भी मुझे स्वीकार है। - रणबीर कपूर

एक पुत्र होने के नाते अपने पिता के वचन का पालन कररना मेरा कर्तव्य है । - रणबीर कपूर

उस वचन का क्या, जो आपने मुझे विवाह के समय दिया था...अब हमारा भाग्य एक है और भाग्य में जो भी लिखा ह, मुझे स्वीकार है। - साई पल्लवी

राम से प्रतिशोध लिया जाएगा सूर्पणखा....न राम की मृत्यु साधारण होगी...न उसका अपमान। - यश

रावण तीनों लोकों का स्वामी है तो तीनों लोकों के सामने ही उसका वध करूंगा...मैं अपनी सीता को वापस लाऊंगा। - रणबीर कपूर

ये राम के युग का आरंभ है ।- रणबीर कपूर

यह भी पढ़ें : 'रामायणम् पार्ट 1' ट्रेलर फैंस को कितना पसंद आया? 

किसने लिखे ‘रामायणम् 1’ के डायलॉग

‘रामायणम्’ का स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी ने मिलकर लिखा है। वहीं, फिल्म के डायलॉग्स राइटर नितेश तिवारी और श्रेयस जैन हैं। नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और इसके दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें : 15 PHOTO: 'रामायणम्' के 4.09 मिनट के ट्रेलर में दिखे ये 17 स्टार

'रामायणम्' की स्टार कास्ट में किसका क्या रोल?

एक्टर किरदार
रणबीर कपूरभगवान राम
साई पल्लवीमाता सीता
यश रावण
सनी देओलभगवान हनुमान
अरुण गोविलमहाराज दशरथ
रवि दुबेलक्ष्मण
लारा दत्ताकैकेयी
इंदिरा कृष्णनकौशल्या
सोनल झासुमित्रा
रकुल प्रीत सिंहसूर्पणखा
शीबा चड्ढामंथरा
सोनिया बलानीउर्मिला
विवेक ओबेरॉय विद्युतजिव्हा
सौरभ सचदेव मारीच
फैसल मलिककुंभकर्ण 
शोभना कैकसी
आदिनाथ कोठारेभरत
नितेश शर्माशत्रुघ्न