'रामायणम् पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने रणबीर कपूर की आलोचना की, जबकि यश के रावण लुक और विजुअल्स की कई यूजर्स ने जमकर तारीफ हो रही है।

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायणम् पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। ट्रेलर में पहली बार रणबीर कपूर के भगवान राम, साई पल्लवी की सीता और यश के रावण अवतार की विस्तृत झलक देखने को मिली। जहां कई दर्शकों ने विजुअल्स, यश की स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के भव्य स्केल की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स रणबीर कपूर के डायलॉग डिलीवरी, म्यूजिक और VFX के कुछ हिस्सों से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। कुल मिलाकर ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है।

'रामायणम्' का ट्रेलर देख क्या बोले लोग?

एक यूजर ने लिखा, "भगवान श्रीराम का यह 'बनीफिकेशन' मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। सब कुछ शानदार चल रहा था, लेकिन रणबीर कपूर की एंट्री के बाद ऐसा लगा कि उनकी डायलॉग डिलीवरी अब भी 'ये जवानी है दीवानी' वाले अंदाज में अटकी हुई है।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : 15 PHOTO: 'रामायणम्' के 4.09 मिनट के ट्रेलर में दिखे ये 17 स्टार

एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं चाहता था कि 'रामायण' के ट्रेलर में ए.आर. रहमान और हैंस जिमर के संगीत की ज्यादा झलक मिले। इतने बड़े प्रोजेक्ट के ट्रेलर में एक दमदार गाना या बैकग्राउंड स्कोर की कमी साफ महसूस हुई।"

Scroll to load tweet…

एक अन्य दर्शक ने लिखा कि यश का रावण प्रभावशाली लगा और VFX भी ठीक हैं, लेकिन दशरथ समेत कुछ किरदार जरूरत से ज्यादा आर्टिफिशियल दिखे। साथ ही फिल्म को दो हिस्सों में बांटने का फैसला भी उन्हें पसंद नहीं आया।

Scroll to load tweet…

दूसरे यूजर ने कहा, "बाहरी दर्शकों के नजरिए से देखें तो यह ट्रेलर उन लोगों को आकर्षित करने के लिए काफी नहीं लगता, जो पहले से 'रामायण' से जुड़े नहीं हैं। यह एक CGI प्रधान फिल्म ज्यादा लग रही है। दूसरे ट्रेलर में भावनाओं और किसी बड़े आइकॉनिक सीन पर ज्यादा फोकस होना चाहिए।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : 'रामायणम् पार्ट 1' ट्रेलर आउट, रणबीर के राम तो यश के रावण अवतार ने मचाया तहलका

जहां रणबीर कपूर को लेकर राय बंटी रही, वहीं यश के रावण अवतार को सबसे ज्यादा सराहना मिली। एक यूजर ने लिखा, "विलेनिज्म का पीक लेवल... यश बिल्कुल वैसे ही दिखे, जैसा हमने रावण की कल्पना की थी।"

Scroll to load tweet…

एक यूजर का कमेंट है, “ज़बरदस्त क्रेज़। रॉकिंग स्टार यश के आगे नतमस्तक हैं।”

Scroll to load tweet…


एक यूजर ने ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "‘रामायण’ के ट्रेलर पर मेरी पहली प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक है। इस बार VFX पहले से कहीं बेहतर नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने लाइटिंग और विजुअल टोन में भी अच्छे बदलाव किए हैं। यश के रावण की एंट्री बेहद दमदार लगी, जबकि ‘राम युग’ वाले हिस्से के विजुअल इफेक्ट्स भी शानदार हैं। रणबीर कपूर अपने किरदार में अच्छे लग रहे हैं। मेरा मानना है कि जैसे-जैसे रिलीज करीब आएगी और डायलॉग प्रोमो सामने आएंगे, उनका प्रभाव और बढ़ेगा। ट्रेलर में अभी हनुमान की झलक नहीं दिखाई गई है। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी प्रभावशाली लगा और मुझे लगता है कि यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है।"

Scroll to load tweet…

कुछ और रिएक्शन आप नीचे पढ़ सकते हैं…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

‘रामायणम्’ के बारे में

‘रामायणम्’ का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। दो पार्ट में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, रवि दुबे और काजल अग्रवाल जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।