Ramayana Trailer में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा एक और एक्टर ने ध्यान खींचा। सिर्फ 2 सेकंड के लिए दिखकर इस एक्टर ने पूरी लाइमलाइट लूट ली। खास बात यह है कि इसने फिल्म के लिए कोई फीस भी नहीं ली है।
डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4:15 बजे रिलीज किया गया। 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर में रणबीर कपूर के भगवान राम, साई पल्लवी के माता सीता , यश के रावण और रकुल प्रीत सिंह के सूर्पणखा समेत लगभग सभी एक्टर्स के लुक रिवील किए गए। लेकिन इन सभी के बीच एक ऐसा कलाकार भी दिखा, जिसकी कल्पना ज्यादातर लोगों ने नहीं की। लोग इस दिग्गज एक्टर को देखकर हैरान हैं और कमेंट बॉक्स ऑफिस में दावा कर रहे हैं कि उन्हें इसके फिल्म में होने के बारे में जानकारी ही नहीं थी।
आखिर कौन है वो एक्टर, जिसे 'रामायणम्' के ट्रेलर में देख चौंके लोग?
हम यहां बात कर रहे हैं विवेक ओबेरॉय, जो 'रामायणम्' के ट्रेलर में आखिरी में सिर्फ 2 सेकंड के लिए दिखे और पूरी लाइमलाइट लूट ले गए। घनी दाढ़ी, युद्ध कवच और शाही हेडगियर के साथ बेहद अलग लुक में उन्हें पहचानना आसान नहीं था, लेकिन फैंस ने तुरंत पहचान लिया कि वह विद्युत्जिव्हा का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में यश और विवेक की छोटी-सी झलक देखने के बाद फैंस का मानना है कि फिल्म में रावण और विद्युत्जिव्हा के बीच अहम टकराव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : 'रामायणम्' के ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? फैन्स पूछ रहे सवाल, 2 वजह भी हुईं वायरल!

कौन था विद्युत्जिव्हा, जिसका रोल कर रहे विवेक ओबेरॉय
विद्युत्जिव्हा दानव कुल का वीर राजकुमार था। उसकी शादी रावण की बहन सूर्पणखा से हुई थी। हालांकि, इसमें दोनों ही परिवारों कीई इजाज़त नहीं ली गई थी। विद्युत्जिव्हा कालकेय दानव वंश से था, जिसे राक्षसराज रावण का शत्रु माना जाता था। जब रावण को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो वह गुस्से से भर गया और उसने युद्ध में विद्युत्जिव्हा का वध कर दिया। पति की मौत के बाद शूर्पणखा रावण के प्रति गहरे आक्रोश से भर गई। उसने रावण से बदला लेने के लिए उसके कुल के विनाश की प्रतिज्ञा ली थी। यही घटना रामायण की कहानी को अहम मोड़ बनती है। क्योंकि इसके बाद शूर्पणखा की भगवान राम-लक्ष्मण से मुलाकात होती है। फिर सीता हरण और राम-रावण युद्ध की घटनाओं की नींव पड़ती है।
यह भी पढ़ें : 'रामायणम् पार्ट 1' के 7 दमदार डायलॉग, 4.09 मिनट के ट्रेलर में बने सबसे बड़ी हाइलाइट
'रामायणम्' के लिए विवेक ओबेरॉय ने फीस क्यों नहीं ली?
विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई मेहनताना नहीं लिया। उन्होंने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से कहा कि उनकी फीस कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए दान कर दी जाए। उन्होंने कहा, "मैंने नमित से कहा कि मुझे इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं चाहिए। मेरी फीस उस उद्देश्य के लिए दान कर दीजिए, जिस पर मुझे विश्वास है, यानी कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद। मैं सिर्फ आपका साथ देना चाहता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को दुनिया के मंच पर नई पहचान दिलाएगी।"
