Lock Upp 2 के नए प्रोमो में कंगना रनौत ने राम कपूर के रवैये पर तीखा हमला बोला। वहीं राम ने भी संकेत दिया कि वह शो में अपनी सच्चाई का बड़ा खुलासा करेंगे।
रियलिटी शो Lock Upp 2 का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। प्रोमो में होस्ट कंगना रनौत और टीवी एक्टर राम कपूर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। कंगना ने राम कपूर के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्हें खरी-खरी सुनाई, जिसके बाद शो का माहौल और भी गरमा गया।
25
कंगना ने राम कपूर से ऐसी कौन-सी दो बातें कहीं?
प्रोमो में कंगना रनौत ने सबसे पहले राम कपूर से पूछा कि अगर उन्हें लगता है कि वे इस शो से बड़े हैं, तो फिर यहां आए ही क्यों? इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या वे इस मंच पर सिर्फ "फुहड़ता" दिखाने आए हैं। कंगना की इन दो बातों ने राम कपूर को असहज कर दिया।
35
राम कपूर ने अपने बचाव में क्या कहा?
कंगना की फटकार के बाद राम कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि सही समय आने पर वह अपनी पूरी बात और सच्चाई सभी के सामने रखेंगे। उन्होंने इशारा किया कि दर्शकों को आने वाले एपिसोड में उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलू देखने को मिलेंगे, जिनसे अब तक लोग अनजान हैं।
45
क्या शो में होगा कोई बड़ा खुलासा?
प्रोमो के आखिर में संकेत दिया गया है कि राम कपूर अपनी निजी जिंदगी और हालिया विवादों से जुड़े बड़े खुलासे कर सकते हैं। हाल ही में उनके शादी और बेवफाई पर दिए गए बयान ने काफी विवाद खड़ा किया था। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि वह शो में इन विवादों पर क्या सफाई देते हैं और कौन-से नए राज सामने लाते हैं।
बता दें कि राम कपूर एक किस को लेकर भी विवादों में हैं। रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के एक एपिसोड में 52 साल के राम कपूर ने 28 साल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वरुण यादव (उर्फ लैला) को जबरन लिप किस (लिपलॉक) कर लिया। जिसके बाद कुछ लोग कह रहे हैं कि वो बायोसेक्सुअल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।