Karan Johar का बड़ा दांव! सुपरफ्लॉप हीरो संग बना रहे हॉरर-थ्रिलर, शूटिंग पर बड़ा अपडेट

Published : Feb 02, 2026, 01:41 PM IST
karan johar horror thriller with aditya roy kapoor shoot start in may 2026

सार

रोमांटिक फिल्में बनाने वाले प्रोड्यूसर करन जौहर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वे जोनर बदल रहे हैं और अब रोमांटिक नहीं बल्कि हॉरर फिल्म बनाने जा रहे हैं। हाल में आई उनकी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फ्लॉप रही। 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करन जौहर के लिए फेमस है कि वे रोमांटिक फिल्में बनाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने शाहरुख खान, काजोल, आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स के साथ रोमांटिक फिल्में बनाई। इनमें से कुछ हिट रही और कुछ फ्लॉप। हालिया रिलीज हुई फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फ्लॉप साबित हुई। वहीं, इसके पहले आई मूवी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब खबर आ रही है कि वे अपना जोनर बदल रहे हैं। अब वे रोमाटिक नहीं हॉरर फिल्म बनाएंगे। जानते हैं पूरी डिटेल...

करन जौहर बना रहे हॉरर थ्रिलर

प्रोड्यूसर करन जौहर अपना रोमांटिक जोनर बदलकर अब हॉरर जोनर में काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो वे एक हॉरर थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम तकरीबन पूरा हो चुका है। मूवी की शूटिंग इसी साल मई में शुरू हो सकती है। खबरों की मानें तो इस हॉरर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर लीड रोल प्ले करेंगे। बता दें कि आदित्य का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड खास नहीं है। उनके खाते में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में है। इसी बीच करन अपनी नई फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश कर रहे हैं और जल्दी ही इसकी घोषणा की जाएगी। वहीं, कुछ और टॉप स्टार्स से बात चल रही है। फिल्म के डायरेक्टर का नाम भी फिलहाल रिवील नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें... 2026 में 7 बॉलीवुड स्टार्स मचाएंगे साउथ में तहलका, एक हसीना 3 फिल्मों से करेगी धमाका

करन जौहर का वर्कफ्रंट

करन जौहर ने फिल्म कुछ कुछ होता है से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्में डायरेक्ट की, जो हिट भी रही। फिर उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कल हो ना हो (2003), दोस्ताना (2008), वेक अप सिड (2009), आई हेट लव स्टोरीज (2010), अग्निपथ (2012), ये जवानी है दीवानी (2013), हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014), कपूर एंड संस (2016), राजी (2018), सिम्बा (2018), धड़क (2018), केसरी (2019), गुड न्यूज (2019) सहित कई फिल्में प्रोड्यूस की। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनके द्वारा प्रोड्यूस फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। 2025 में आई फिल्में नादानियां, आप जैसा कोई, सरजमीन, धड़क 2, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी दम नहीं पाई। अब वे हॉरर फिल्म बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें... The 50 में पहले दिन महायुद्ध, टास्क में भिड़े 2 धुरंधर और एक का हुआ गेम ओवर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar का पाकिस्तान में भौकाल! नेटफ्लिक्स पर आई तो देखकर क्या बोले लोग
Border 2 Day 11 Collection : सनी देओल की फिल्म ने 'पद्मावत' को पछाड़ा, अगला टारगेट ये 7 फ़िल्में