Movies With Same Name: एक नाम से बनी 4 फ़िल्में, जानिए BO पर किसका कैसा रहा हाल?

Published : May 15, 2026, 08:02 AM IST
All Kartavya movies list

सार

All Kartavya movies list: ‘कर्तव्य’ नाम भारतीय सिनेमा में कई बार इस्तेमाल हुआ है और हर दौर में अलग कहानी लेकर आया। 1979 में धर्मेंद्र की एक्शन ड्रामा फिल्म से लेकर 1995 की फैमिली-एक्शन मूवी और 2026 की सैफ अली खान स्टारर क्राइम ड्रामा तक, ‘कर्तव्य’ टाइटल हमेशा जिम्मेदारी, संघर्ष और इंसाफ की कहानी से जुड़ा रहा है।

भारतीय सिनेमा में कुछ फिल्मी टाइटल ऐसे होते हैं जो अलग-अलग दौर में बार-बार लौटते हैं और हर बार नई कहानी लेकर आते हैं। ‘कर्तव्य’ भी ऐसा ही एक नाम है, जिसे हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में कई बार इस्तेमाल किया गया। कभी यह जंगल और इंसाफ की लड़ाई की कहानी बनी, तो कभी परिवार, बदले और जिम्मेदारी की भावुक दास्तान। अब यही नाम एक बार फिर सैफ अली खान की नई क्राइम ड्रामा फिल्म के जरिए चर्चा में है। खास बात यह है कि ‘कर्तव्य’ नाम की लगभग हर फिल्म में ड्यूटी, संघर्ष और न्याय जैसे मजबूत विषय देखने को मिले हैं।

1979 की ‘कर्तव्य’ — धर्मेंद्र का दमदार एक्शन अवतार

'कर्तव्य' 1979 में रिलीज हुई एक हिंदी एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसे मोहन सहगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में धर्मेंद्र, रेखा औरविनोद मेहरा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी जंगल, तस्करी और अपराध के खिलाफ लड़ाई पर आधारित थी। इसे कन्नड़ फिल्म ‘गंधदा गुड़ी’ का रीमेक माना जाता है। उस दौर में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसके गाने भी काफी पॉपुलर हुए।

1985 की कन्नड़ फिल्म ‘कर्तव्य’

'कर्तव्य' 1985 में आई कन्नड़ भाषा की फिल्म थी, जिसे के.एस.आर. दास ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में विष्णुवर्धन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक कमर्शियल एंटरटेनर थी, जिसमें एक्शन और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिला। उस समय कन्नड़ सिनेमा में विष्णुवर्धन की लोकप्रियता काफी ऊंचाई पर थी और फिल्म ने दर्शकों का अच्छा ध्यान खींचा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।

1995 की ‘कर्तव्य’ — संजय कपूर और जूही चावला की फिल्म

'कर्तव्य' नाम की फिल्म 1995 में भी रिलीज हुई थी और इसे राज कंवर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में संजय कपूर, जूही चावला और अमरीश पुरीअहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी परिवार, पहचान और बदले के इर्द-गिर्द घूमती थी। खास बात यह रही कि पहले इस फिल्म में दिव्या भारती को कास्ट किया गया था, लेकिन उनके निधन के बाद जूही चावला ने फिल्म पूरी की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

2026 की ‘कर्तव्य’ — सैफ अली खान की नई क्राइम ड्रामा

अब 'कर्तव्य' नाम एक बार फिर चर्चा में है। यह नई हिंदी क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को पुलकित ने डायरेक्ट किया है और इसे शाहरुख़ खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म 15 मई 2025 से Netflix पर रिलीज हो रही है। देखना यह है कि यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Madhuri Dixit Dance Numbers: माधुरी दीक्षित के डांस नंबर वाली 6 फिल्मों का धमाका, हर एक ने कूटे नोट
Lukkhe Web Series के इस अश्लील डायलॉग ने मचा दिया बवाल! युवराज सिंह के पिता पर FIR