Karuppu Collection Day 6 : 'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान, 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

Published : May 21, 2026, 11:29 AM IST

Karuppu ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है। सूर्या का एक्शन अवतार दर्शकों को इस कदर पसंद आ रहा है कि इस फिल्म ने 6 दिन में भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को पार कर लिया है। पढ़ें Karuppu Box Office Report…

PREV
15
6 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘करुप्पु’

Karuppu ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को लगभग 10.30 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि मंगलवार के मुकाबले इसमें हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है। यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे सूर्या के करियर की बड़ी वापसी मान रहे हैं।

25
कितना हुआ 'करुप्पु' का कुल कलेक्शन

आर जे. बालाजी के निर्देशन में बनी 'करुप्पु' ने भारत में नेट₹105.35 करोड़ और ग्रॉस ₹121.96 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने ग्रॉस ₹54 करोड़ रुपए कमाए थे। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई ग्रॉस ₹175.96 करोड़ रुपए हो गई है।

35
सूर्या की पिछली फिल्मों से आगे निकली ‘करुप्पु’

Karuppu ने बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की पिछली फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Etharkkum Thunindhavan ने भारत में लगभग 49.10 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। वहीं Kanguva ने करीब 70.37 करोड़ और Retro ने 60.58 करोड़ रुपए का लाइफटाइम नेट कलेक्शन किया था। ‘करुप्पु’ इन सभी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

45
तमिल वर्जन में ज्यादा दिख रहा फिल्म का क्रेज

रिपोर्ट्स के अनुसार Karuppu का तमिल वर्जन दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं इसका तेलुगु डब वर्जन अपेक्षाकृत धीमा प्रदर्शन कर रहा है। दोनों वर्जनों ने 6 दिन में क्रमशः ₹88.90 करोड़ रुपए और ₹16.45 करोड़ रुपए की नेट कमाई भारत में कर ली है। फिल्म में तृषा कृष्णन की भी अहम भूमिका में हैं और उनकी सूर्या के साथ जोड़ी को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

55
रिलीज से कुछ घंटे पहले रुक गई थी फिल्म

दिलचस्प बात यह है कि Karuppu को 14 मई को रिलीज होना था, लेकिन सुबह के शोज से कुछ घंटे पहले ही फिल्म रुक गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच वित्तीय विवाद के कारण पहले दिन के सभी शोज कैंसिल कर दिए गए थे। बाद में शाम तक मामला सुलझा और निर्देशक R. J. Balaji ने भावुक होकर घोषणा की कि फिल्म अगले दिन रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories