Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने खड़ा किया कमाई का पहाड़, रिलीज में भी बना डाला रिकॉर्ड!

Published : May 21, 2026, 09:21 AM IST

Mohanlal Upcoming Movie Drishyam 3 की रिलीज से पहले ही जबरदस्त Buzz बना रही है। यह थ्रिलर फिल्म भारत और विदेशों में रिकॉर्ड स्तर पर रिलीज होने जा रही है। जानिए फिल्म की एडवांस बुकिंग से स्क्रीन काउंट तक की पूरी डिटेल…

PREV
17
वर्ल्डवाइड बड़े स्तर पर रिलीज हो रही 'दृश्यम 3'

मोहनलाल की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी, दमदार कहानी और मोहनलाल की मौजूदगी ने इसे हाल के वर्षों की सबसे चर्चित मलयालम रिलीज की कतार में खड़ा दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को भारत से लेकर ओवरसीज मार्केट तक बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है।

27
भारत में कितनी स्क्रीन पर रिलीज होगी 'दृश्यम 3'

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दृश्यम 3' को भारत में करीब 1200 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म सिर्फ मलयालम ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ डब वर्जन में भी दर्शकों के सामने आएगी। रिपोर्ट में ट्रेड सूत्रों के हवाले से लिखा है, “मेकर्स और पैनोरमा स्टूडियोज को फिल्म की जबरदस्त क्षमता का अंदाजा है। यही वजह है कि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।”

यह भी पढ़ें : Dragon के लिए Jr NTR फीस कितनी? 25 साल में कैसे हुआ 3750 फीसदी का इजाफा

37
'दृश्यम 3' के लिए ओवरसीज मार्केट में भी रिकॉर्ड प्लानिंग

विदेशों में भी 'दृश्यम 3' को मेगा रिलीज मिलने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म 66 देशों में रिलीज होगी और ओवरसीज में इसे 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी। अगर भारत और विदेशों की कुल संख्या जोड़ी जाए, तो फिल्म लगभग 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हो सकती है। यह किसी मलयालम फिल्म के लिए बेहद बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

47
एडवांस बुकिंग ने बढ़ाया ट्रेड का भरोसा

फिल्म की एडवांस बुकिंग को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड सर्किट में चर्चा है कि टिकट बिक्री का ट्रेंड लगातार मजबूत बना हुआ है और रिलीज से पहले ही फिल्म ने बड़ी पकड़ बना ली है। इसी वजह से अब इंडस्ट्री को उम्मीद है कि Drishyam 3 मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में शामिल हो सकती है। रिपोर्ट्स में इसे L2: Empuraan के बाद सबसे बड़ी शुरुआत करने वाली फिल्मों में गिना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Dragon Promo: Jr NTR की 'ड्रैगन' के 4.28 मिनट के टीजर में 12 स्टार्स, इनमें 8 विलेन, एक हीरोइन

57
कितनी हुई 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'दृश्यम 3' एडवांस बुकिंग से 28.90 करोड़ रुपए कमा चुकी है। यह आंकड़ा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का है। माना जा रहा है कि प्री सेल्स के फाइनल फिगर सामने आने तक एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 30-31 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

67
दृश्यम 3' ने ममूटी की 'पेट्रियट' को पछाड़ा

एडवांस बुकिंग के मामले में 'दृश्यम 3' मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसने हाल ही में रिलीज हुई ममूटी की 'Patriot' को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 28.60 करोड़ रुपए की हुई थी। हालांकि, इसका मोहनलाल की 'L2 : Empuraan' को पछाड़ पाना मुश्किल है, जिसने दुनियाभर में प्री-सेल्स बिजनेस से 52.5 करोड़ रुपए कमा डाले थे।

77
फ्रेंचाइजी का पुराना रिकॉर्ड भी मजबूत

साल 2013 में रिलीज हुई Drishyam उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी थी। इसके बाद 'Drishyam 2' 2021 में सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और उसे भी शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसी मजबूत फैन बेस और भरोसे की वजह से तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं। फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, असीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरत अहम् किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन जीतू जोसेफ ने किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories