
साल 2000 में जब 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) ने टेलीविजन पर दस्तक दी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह शो लाखों लोगों की जिंदगी बदल देगा। इसी शो के पहले सीजन में हर्षवर्धन नवाथे ने इतिहास रचते हुए ₹1 करोड़ जीतने वाले पहले प्रतियोगी बनने का गौरव हासिल किया। उस दौर में एक करोड़ रुपये जीतना किसी सपने से कम नहीं था। उनकी जीत ने उन्हें रातों-रात देशभर में पहचान दिला दी। हालांकि, हर्षवर्धन की सफलता केवल KBC तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी को करियर की मजबूत नींव बनाया और आज वे भारत के प्रमुख कॉर्पोरेट सोशल सेक्टर में एक अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
हर्षवर्धन नवाथे ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर न सिर्फ कठिन सवालों के जवाब दिए, बल्कि करोड़ों दर्शकों का दिल भी जीत लिया। उस समय KBC केवल एक क्विज शो नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं से जुड़ा कार्यक्रम बन चुका था। उनकी ऐतिहासिक जीत ने यह साबित किया कि ज्ञान और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी अपनी किस्मत बदल सकता है। इस उपलब्धि के बाद हर्षवर्धन हर घर में पहचाने जाने लगे और उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई।
और पढ़ें - 'वेलकम टू द जंगल' ऑनलाइन कहां देखें? डिजिटल रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
टेलीविजन की सुर्खियों से आगे बढ़ते हुए हर्षवर्धन नवाथे ने सोशल ग्रोथ और कॉर्पोरेट नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। दिसंबर 2025 में उन्हें JSW Foundation का Chief Executive Officer (CEO) अपॉइंट किया गया। JSW Foundation, JSW Group की सामाजिक पहल (CSR और Philanthropy) को आगे बढ़ाने वाली संस्था है। CEO के रूप में हर्षवर्धन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास जैसे कई बड़े सामाजिक कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं।
KBC के बाद उन्होंने केवल लोकप्रियता पर निर्भर रहने की बजाय अपनी प्रोफेशनल पहचान बनाने पर ध्यान दिया। वे कई पॉपुलर ऑर्गनाइजेशन में लीड की भूमिका निभा चुके हैं। JSW फाउंडेशन से पहले वे NatWest Group में Sustainable Banking से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा Welspun Group में Group CSR और Welspun Foundation के Chief Operating Officer के रूप में भी उन्होंने सोशल ग्रोथ से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। उनका करियर इस बात का उदाहरण है कि एक बड़ी अचीवमेंट के बाद भी लगातार सीखना और आगे बढ़ना कितना जरूरी होता है।
करीब दो दशक बाद हर्षवर्धन नवाथे एक स्पेशल एपिसोड में फिर से KBC के मंच पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई। उन्होंने कहा कि KBC ने उन्हें केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं दी, बल्कि देशभर में ऐसी पहचान भी दिलाई जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। आज भी लोग उन्हें KBC के पहले करोड़पति के रूप में याद करते हैं।
और पढ़ें - सड़क पर आया 'बिग बॉस 19' की फरहाना भट्ट का फैमिली विवाद, सगी बहन ने किया एक्ट्रेस को 'बेनकाब'!
एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने बताया था कि KBC जीतने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। लोग उनसे मिलने उनके घर तक पहुंच जाते थे और ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ लग जाती थी। स्थिति ऐसी हो गई थी कि कुछ समय तक उन्हें पुलिस सेफ्टी भी अवेलेबल करानी पड़ी। हालांकि उन्होंने इस पॉपुलैरिटी को हमेशा पॉजिटिव नजरिए से देखा और इसे अपनी जिम्मेदारी समझा।
हर्षवर्धन नवाथे का मानना है कि जीवन में एक बड़ी सफलता मिलना महत्वपूर्ण जरूर है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है सही दिशा में लगातार आगे बढ़ना है। उनके अनुसार, KBC ने उन्हें एक शानदार मंच दिया, लेकिन आगे की सफलता उनकी मेहनत, सही टारगेट और सही फैसलों की वजह से संभव हो सकी। यही सोच आज उन्हें देश के प्रमुख सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं में शामिल करती है। हर्षवर्धन नवाथे की कहानी यह संदेश देती है कि किसी एक अवीचवेंट को आखिरी मंजिल नहीं मानना चाहिए। उन्होंने टीवी की पॉपुलैरिटी को अपने करियर का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत बनाया। आज वे लाखों लोगों की लाइफ में पॉजिटिव बदलाव लाने वाले सोशल इवेंट्स का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सफर बताता है कि असली सफलता केवल पुरस्कार जीतने में नहीं, बल्कि समाज पर पॉजिटिव इफेक्ट छोड़ने में होती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।