कीर्ति सुरेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि डायरेक्टर मिस्किन ने सरेआम उन्हें गलत तरीके से छुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का यह वायरल वीडियो देखने के बाद लोग भड़क गए हैं।
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग डायरेक्टर मिस्किन पर सवाल उठा रहे हैं। मामला उनकी आने वाली फिल्म 'सत्यवान सावित्री' की प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। चेन्नई में हुए इस इवेंट के दौरान मिस्किन, कीर्ति की तारीफ करते हुए उनके करीब आए और उनकी गोद के पास हाथ रखते नजर आए। वीडियो में कीर्ति के रिएक्शन को कुछ यूजर्स ने असहजता से जोड़कर देखा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं और सहमति के बिना किसी को छूने के मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं।
क्या डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ?
'सत्यवान सावित्री' की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो चर्चा में है। क्लिप में फिल्म के निर्देशक और लीड एक्टर मिस्किन, कीर्ति सुरेश की तारीफ करते हुए उनके करीब आते हैं और उनकी जांघ पर हाथ रखते दिखाई देते हैं।
वीडियो में कीर्ति की बॉडी लैंग्वेज को देखकर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या वह इस हरकत से असहज थीं। कुछ लोगों ने मिस्किन के इस व्यवहार को अनुचित बताते हुए नाराजगी जताई है।
दरअसल, कीर्ति मिस्किन का हाथ हटाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाती हैं, लेकिन इससे पहले ही डायरेक्टर अपना हाथ हटा लेते हैं। हालांकि, बाद में बात करते-करते मिस्किन फिर से उनकी जांघ रखते हैं और फिर एक बार उनके सिर पर हाथ रखते दिखाई देते हैं।
कीर्ति सुरेश-मिस्किन के वायरल वीडियो पर भड़के लोग
वीडियो शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने कीर्ति के रिएक्शन पर ही सवाल उठा दिया। उसने लिखा, "जब एक आदमी ने उन्हें बस थोड़ा-सा छुआ, तो वह इतनी असहज क्यों हो गईं? जबकि फिल्मों के सीन में सब कुछ होता है, तब उन्हें इतनी परेशानी क्यों नहीं होती? उनका चेहरा देखिए, कितना अजीब लग रहा है।"
इस कमेंट पर दूसरे यूजर ने जवाब देते हुए लिखा, "यह असल जिंदगी है और वह एक्टिंग है। उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है, क्योंकि वह सामने वाले की मंशा समझ सकती हैं, चाहे वह कुछ भी हो, और असहज महसूस कर सकती हैं।"
एक अन्य यूजर ने सहमति का मुद्दा उठाते हुए लिखा, "सहमति। बात इतनी सी है। फिल्म का सीन आपसी सहमति से किया जाता है। असल जिंदगी में किसी को छूने के लिए उसकी सहमति जरूरी है। सोचिए, अगर वह आपकी पत्नी या बेटी होतीं, तो क्या जवाब आता।"
कब रिलीज होगी 'सत्यवान सावित्री'?
कीर्ति सुरेश और मिस्किन की फिल्म 'सत्यवान सावित्री' पहले जुलाई 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई। अब फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘सत्यवान सावित्री’ मुकाबला धनुष और साई पल्लवी की फिल्म 'ओम' से होगा।
'सत्यवान सावित्री' के अलावा कीर्ति सुरेश के पास कई फिल्में हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'कन्निवेदी', 'थोट्टम', 'राउडी जनार्दना', 'रफ्तार' और 'जनवरी 12 विदुथला' शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।