काजल राघवानी का जिक्र आते ही एक बार फिर खेसारी लाल यादव का दर्द छलक उठा। नालंदा स्टेज शो का वीडियो वायरल है, जिसमें काजल को लेकर खेसारी का रिएक्शन देखने लायक है।
Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों अपने एक लाइव स्टेज शो के वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। बिहार के नालंदा जिले में आयोजित एक स्टेज शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद लोगों को भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की याद आ गई। खास बात यह रही कि काजल का जिक्र होने पर खेसारी लाल यादव का रिएक्शन देखने लायक था।
खेसारी लाल यादव के स्टेज शो में हुई काजल राघवानी की चर्चा
वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह (Ritu Singh) के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ऋतु सिंह माइक पर दर्शकों से बात कर रही थीं। इसी बीच उन्होंने खेसारी लाल यादव की पुरानी बात का जिक्र किया।
ऋतु सिंह ने बताया कि खेसारी मानते थे कि जब भी वे तीनों यानी खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और ऋतु सिंह किसी फिल्म में एक साथ काम करते थे, तो वह फिल्म सुपरहिट होती थी।
ऋतु सिंह ने मंच से कहा, “खेसारी जी का मानना था कि हम तीनों जिस फिल्म में रहते थे, वो फिल्म बहुत सुपरहिट रहती थी, क्योंकि इनके लिए 'KKR' (खेसारी, काजल, ऋतु) बहुत शुभ मानते हैं ये, क्योंकि इनकी बेटी का नाम भी कृति है।”
ऋतु सिंह की इस बात के बाद कार्यक्रम में काजल राघवानी का नाम चर्चा में आ गया। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने जो प्रतिक्रिया दी, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
काजल राघवानी का नाम सुनते ही खेसारी ने जोड़े हाथ
ऋतु सिंह के मुंह से जैसे ही 'KKR' यानी काजल राघवानी का नाम आया, खेसारी लाल यादव ने हाथ जोड़ लिए और उन्हें बीच में ही टोक दिया। खेसारी ने ऋतु सिंह से कहा कि जो व्यक्ति अब साथ नहीं है, उसके बारे में दोबारा चर्चा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से फिर से विवाद खड़ा हो सकता है।
खेसारी ने कहा, “ठीक है, जो नहीं है उसकी चर्चा मत करो यार, नहीं तो फिर से विवाद होगा, मत करो प्लीज। देखिए, जो अपने जीवन में खुश है उन बातों को फिर दोबारा क्यों छेड़ना। अच्छा है, मेरे लिए आज भी प्यारा उतना ही है जितना पहले था। मैं किसी से नफरत नहीं करता।”
खेसारी के इस बयान से साफ नजर आया कि वह पुरानी बातों को दोबारा उठाकर किसी तरह का विवाद नहीं चाहते। उन्होंने काजल राघवानी को लेकर भी किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की।
नफरत करने वालों को भी खेसारी लाल यादव ने दिया संदेश
वीडियो में आगे खेसारी लाल यादव ऋतु सिंह और कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को नफरत से दूर रहने की सलाह देते नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि किसी से नफरत करने का सबसे ज्यादा नुकसान खुद को ही होता है।
खेसारी ने कहा, “मैं नफरत इसलिए नहीं करता ऋतु कि मेरे नफरत करने से उसका कुछ होगा नहीं, मेरे अंदर नेगेटिविटी पैदा होगी और मुझे ही तकलीफ होती है।”
इस तरह खेसारी ने अपने बयान के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि पुरानी बातों को लेकर मन में नफरत रखने का कोई फायदा नहीं है। उनके मुताबिक, किसी दूसरे के प्रति नकारात्मक सोच रखने से सामने वाले का कुछ नहीं बिगड़ता, बल्कि खुद को ही परेशानी होती है।
नालंदा के इस स्टेज शो का वीडियो सामने आने के बाद खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और ऋतु सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।