केतन अग्रवाल हत्याकांड पर भड़कीं TV की 2 एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर निकाला गुस्सा

Published : Jun 25, 2026, 12:19 PM IST
ketan agarwal murder case tv actress hina khan aanchal khurana angry reacts to sia goyal

सार

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड क्या है? केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में क्या बोली हिना खान और आंचल खुराना?  केतन अग्रवाल केस की लेटेस्ट अपडेट कहां मिलेगी?

केतन अग्रवाल हत्याकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले को लेकर आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की दो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस घटना पर दुख और नाराजगी जताई। दोनों ने अपने पोस्ट में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द न्याय की मांग की है। उनके पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और बड़ी संख्या में फैंस भी इस मामले में अपनी राय रख रहे हैं। सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रियाओं ने एक बार फिर इस संवेदनशील मामले को सुर्खियों में ला दिया है। अब हर किसी की नजर जांच एजेंसियों की कार्रवाई और मामले में आने वाले नए अपडेट्स पर बनी हुई है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड पर क्या बोली हिना खान

केतन अग्रवाल हत्याकांड के बारे में सुनकर हर कोई शॉक्ड है। पुणे के रहने वाले केतन की मंगेतर सिया गोयल ने 400 फीट ऊंची खाई से धक्का देकर उनकी हत्या की। इस मामले में टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया और सिया की हरकत पर नाराजगी जताई। हिना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- आजकल सच कहना और सुनना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग दूसरों की जान लेने को भी तैयार हैं, लेकिन सच नहीं बोल सकते। सच्चाई स्वीकार करने से आसान किसी की जिंदगी खत्म कर दो। आखिर क्यों? बेहद अफसोस। #KetanMurderCase.

 

टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना का फूटा गुस्सा

हिना खान के बाद टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना का भी केतन अग्रवाल हत्याकांड पर गुस्सा फूटा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भड़ास निकाली। आंचल बोली- केतन अग्रवाल 26 साल का था। एक करोड़पति बाप के बेटे की एक करोड़पति बाप की बेटी की अरेंज मैरिज फिक्स होती है। दोनों परिवार बहुत ही क्लोज थे। दोनों ने अपने बच्चों को शादी फिक्स की, लेकिन बेटी को किसी और से प्यार था। आप ये बात अपने परिवार या मंगेतर से बोल सकती थी, लेकिन उन्होंने खाई में धक्का मारना सही समझा। ये आजकल की जनरेशन को क्या हो गया है। उस लड़की में किसी के मर्डर करने की हिम्मत थी, लेकिन अपने पेरेंट्स से ये बताने की हिम्मत नहीं थी कि वो किसी से प्यार करती है। आंचल ने गुस्सा में कहा- उस लड़की को भी उसी जगह से धक्का दे देना चाहिए और फिर कोई कोर्ट केस भी नहीं होना चाहिए।

29 जून तक पुलिस कस्टडी में चेतन और सिया

बता दें कि केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई इस साल की शुरुआत में हुई थी और वे नवंबर में शादी करने वाले थे, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई थी, लेकिन उसके पहने ही सिया ने अपने लवर चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है और दोनों को 29 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Welcome To The Jungle First Review: कैसी है अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म?सामने आया पहला रिव्यू
सामंथा रुथ प्रभु ने पहली बार की प्रेग्नेंसी कन्फर्म, शादी के 6 महीने बाद बोलीं- मां बनने वाली हूं