
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और रिलीज से पहले ही फिल्म सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त मानी जा रही इस एडवेंचर-कॉमेडी में 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। इस बीच जहां अक्षय कुमार ने फिल्म का पहला रिव्यू किया है और इसे कॉमेडी, म्यूजिक और सरप्राइज से भरपूर 'फुल एंटरटेनर' बताया है तो वहीं कुछ दर्शकों ने ट्रेलर और गानों में पुराने रेफरेंस की भरमार पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके पॉजिटिव और निगेटिव रिव्यूज के बीच उलझ गई है।
अहमद खान के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' साल की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी करीब 15 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों आखिरी बार 2011 में आई फिल्म 'थैंक यू' में दिखाई दिए थे।
यह भी पढ़ें : अक्षरा सिंह को कैसे मिला 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' गाना? अक्षय कुमार की इस बात ने किया हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक रिव्यू में अक्षय कुमार ने फिल्म की टीम की जमकर तारीफ की। फिल्म की दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल के साथ बातचीत के दौरान अक्षय ने उनकी जमकर तारीफ़ कि कहा कि भले ही फिल्म में उनका किरदार गंभीर है, लेकिन कॉमेडी के मामले में उन्होंने पूरी स्टारकास्ट को पीछे छोड़ दिया है। मजाकिया अंदाज़ में अक्षय ने कहा कि फिल्म में 32 सितारे नहीं, बल्कि 32 ‘पागल’ कलाकार हैं, इसलिए दर्शकों को भरपूर मस्ती, हंगामा और मनोरंजन देखने को मिलेगा।
#WelcomeToTheJungle -FIRST REVIEW ⭐⭐⭐⭐😂
Akshay Kumar has already reviewed Welcome To The Jungle in his own style!
During an interview with Farida Jalal, Akshay said that despite having a serious role in the film, Farida Jalal has outperformed everyone when it comes to… pic.twitter.com/CAApq0sl7b— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) June 23, 2026
अक्षय ने फिल्म की कहानी के बारे में भी इशारा देते हुए बताया कि प्लॉट एक 2000 करोड़ रुपये की फिल्म को बर्बाद करने की साजिश के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां असली और नकली किरदारों की उलझन से कई मजेदार और अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने फिल्म को कॉमेडी, संगीत, सरप्राइज और मनोरंजन से भरपूर एक संपूर्ण फैमिली एंटरटेनर बताया। साथ ही फरीदा जलाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को खास तौर पर पसंद आने वाली है। अक्षय ने फिल्म को लेकर कहा कि यह एक ऐसी एंटरटेनर फिल्म है जिसमें कॉमेडी, म्यूजिक, सरप्राइज और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें : कौन यह दिग्गज, जिसने अक्षय कुमार संग काम करने मांगी उनसे ज्यादा फीस, नहीं मिली तो ठुकरा दिया ऑफर
फिल्म के नए गाने और कुछ प्रमोशनल कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "Welcome To The Jungle अब जरूरत से ज्यादा पुरानी यादों को भुनाने की कोशिश कर रही है। नॉस्टैल्जिया अच्छा है, लेकिन हर पुरानी हिट फिल्म का रेफरेंस डालना फिल्म के मजे को कम कर रहा है। यह कॉमेडी फिल्म कम और इंस्टा रील ज्यादा लग रही है।" हालांकि फिल्म के सपोर्टर्स का मानना है कि यही पुरानी 'वेलकम' वाली फील दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती है।
Kya hai ye?#WelcomeToTheJungle is overdoing it now. Nostalgia is good but forcing every popular old movie reference into film is ruining the vibe.
It feels insta reel already rather than a comedy movie. @akshaykumar paji, believe me, it's not looking good.#AkshayKumar #WTTJ https://t.co/vASM3cCmIT— Subha The Luck (@Subha_The_Luck) June 23, 2026
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी विशाल स्टारकास्ट मानी जा रही है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को ए ए नाडियाडवाला, Cape of Good Films और Star Studio18 के सहयोग से प्रेजेंट किया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।