
इंटरनेट और मीडिया में अगर आज सबसे ज्यादा चर्चा किसी बात की हो रही है तो वह है रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला। आरोप है कि 18 जून को केतन की मंगेतर सिया गोयल ने उन्हें लोहागढ़ किले से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी। साजिश में सिया के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के शामिल होने की बात भी सामने आई है। वैसे, अगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का इतिहास देखें तो सितम्बर 2014 का एक ऐसा मामला सामने आता है, जहां एक एक्ट्रेस ने अपने पति की हत्या कर दी थी। हालांकि, यहां मामला लव ट्राएंगल का नहीं था, बल्कि कुछ और था। पढ़ें यह दिल दहलाने वाली पूरी कहानी...
हम यहां बात कर रहे हैं एक्ट्रेस श्रुति चन्द्रलेखा (shruthi chandralekha) की, जो कन्नड़ और तमिल सिनेमा की एक्ट्रेस रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 2014 में जिस वक्त उन्होंने अपने 13 साल बड़े पति एस. रोनाल्ड पीटर प्रिंजो (35 साल) का मर्डर किया, तब वे 22 साल की थीं। जब यह जानकारी सामने आई और इस मर्डर के पीछे का इतिहास खंगाला गया तो कई चौंकाने वाले तथ्य पुलिस को मिले। इनमें एक्ट्रेस द्वारा पति को मारने और फिर लाश को ठिकाने लगाने का तरीका भी शामिल है।
यह भी पढ़ें : 'केतन अग्रवाल मौत केस में फूटा कंगना रनौत का गुस्सा!
2014 की रिपोर्ट्स देखें तो पाते हैं कि श्रुति चन्द्रलेखा अपने पति से परेशान हो चुकी थीं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस का पति एस. रोनाल्ड पीटर प्रिंजो बिजनेसमैन था और जब उसे कारोबार में भारी घाटा उठाना पड़ा तो उसने पोर्न फिल्मों के बिजनेस में हाथ डालने का फैसला लिया। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी श्रुति चंद्रलेखा पर इन फिल्मों में काम करने का लगातार दबाव डाल रहा था। इंटरनेट पर मौजूद कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कथित तौर पर बताया कि उसका पति चाहता था कि वह पोर्न फिल्मों के लिए ग्रुप सेक्स वाले सीन्स में भी शामिल हो। एक्ट्रेस ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव लगातार बढ़ता गया।
रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से दावा है किया गया कि श्रुति चंद्रलेखा ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर उमाचंद्रन और प्रिंसन से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि दोनों भी प्रिंजो से नाराज थे और उनका आरोप था कि उसने उनके साथ कारोबार में धोखा किया था। इसी दौरान कथित तौर पर हत्या की योजना का प्लान तैयार किया गया। रिपोर्ट्स में जांच एजेंसियों का हवाला देते हुए लिखा गया कि सबसे पहले प्रिंजो के खाने में जहर मिलाया गया। इसके बाद उमाचंद्रन और प्रिंसन ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को कार में रखकर तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के पालयमकोट्टई स्थित आशीर्वाथा नगर ले जाया गया और फिर ज़मीन में दफना दिया गया।
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद पांच अन्य लोगों की मदद से शव को जमीन में दफनाया गया। इसी वजह से मामला कई महीनों तक पुलिस की नजर से बचा रहा। जांच आगे बढ़ने पर पूरे घटनाक्रम की परतें खुलनी शुरू हुईं। विशेष पुलिस टीम ने लगभग 8 महीने तक जांच और तकनीकी सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्रुति चंद्रलेखा को बेंगलुरु स्थित ठिकाने से गिरफ्तार किया और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच शुरू की। मामले में आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।