
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दर्ज की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पेड प्रीव्यू समेत पहले दिन भारत में करीब 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी ग्रॉस कमाई 29.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण मेगा बजट में हुआ है। फिल्म की स्टार कास्ट ने भी इसके लिए तगड़ी फीस ली है। जानिए 'वेलकम टू द जंगल' का बजट और स्टार कास्ट की फीस से जुड़ी पूरी डिटेल...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'वेलकम टू द जंगल' का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में बड़े-बड़े सेट, कई लोकेशनों पर शूटिंग, हाई-स्केल एक्शन सीक्वेंस और 34 कलाकारों की विशाल स्टारकास्ट होने की वजह से इसकी लागत काफी बढ़ गई। इसी कारण इसे 'वेलकम' सीरीज की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Welcome To The Jungle Collection Day 1: 'वेलकम 3' ने 'भूत बंगला' को पछाड़ा, पहले दिन की इतनी कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट की फीस को लेकर मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनील शेट्टी को करीब 4 करोड़ रुपये, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस को करीब 2.5-2.5 करोड़ रुपये, जबकि परेश रावल, अरशद वारसी, लारा दत्ता और रवीना टंडन को करीब 2-2 करोड़ रुपये फीस मिली है। अक्षय कुमार की फीस को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस 90 करोड़ रुपये बताई गई, जबकि बाद में 1.8 करोड़ रुपये और प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल की खबरें भी आईं। हालांकि ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने इन सभी दावों को गलत बताते हुए साफ किया कि फीस को लेकर चल रही खबरें सही नहीं हैं। ऐसे में फिलहाल इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एडवांस बुकिंग में फिल्म को शुरुआत में धीमा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने अच्छी ओपनिंग दर्ज की। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार तक करीब 53 हजार टिकटें बिक चुकी थीं, जिससे 1.26 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यू के 3.75 करोड़ रुपये समेत पहले दिन भारत में 19 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 22.80 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से 6.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 29.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' ऑनलाइन कहां देखें? डिजिटल रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'वेलकम टू द जंगल' की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक समेत कुल 34 कलाकार नजर आए हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट वाली हिंदी फिल्में बेहद कम देखने को मिलती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।