अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने पेड प्रीव्यूज में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद ओपनिंग डे पर भी शानदार कमाई की है। भारत के साथ ओवरसीज में भी कमाई जबरदस्त रही।

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने दमदार आगाज किया है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों से मिला-जुला लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू से अच्छी शुरुआत की और ओपनिंग डे पर भी दमदार कमाई दर्ज की। हालांकि सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने इसकी कॉमेडी और स्टारकास्ट की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म का कंटेंट पूरी तरह नया नहीं है। आइए जानते हैं पहले दिन की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले दिन कितना रहा 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज से एक दिन पहले रखे पेड प्रीव्यूज से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। इसके बाद रिलीज के पहले दिन फिल्म ने भारत में 15 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये रहा। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए। इस तरह पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' ऑनलाइन कहां देखें? डिजिटल रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

ओपनिंग डे पर कैसी रही ऑक्यूपेंसी?

रिपोर्ट के मुताबिक़, रिलीज के पहले दिन फिल्म की कुल 26.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। बड़ी स्टारकास्ट और 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को शुरुआती दिन में मिला। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।

'वेलकम टू द जंगल' को मिली 'भूत बंगला' से बेहतर ओपनिंग

'वेलकम टू द जंगल' इस साल अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे प्रियदर्शन निर्देशित हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' में नज़र आए थे। 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' से बेहतर प्रदर्शन किया है। हॉरर कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें : Welcome To The Jungle X Review: पैसा वसूल या ओवरलोड मसाला? 'वेलकम टू द जंगल' देख क्या बोले लोग?

2026 की 10 सबसे बड़ी ओपनर्स (इंडिया)

  • धुरंधर द रिवेंज : 102.55 करोड़ रुपये
  • द राजा साब : 53.75 करोड़ रुपये
  • पेद्दी : 51 करोड़ रुपये
  • उस्ताद भगत सिंह : 34.75 करोड़ रुपये
  • मन शंकर वर प्रसाद गारू : 32.25 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 : 30 करोड़ रुपये
  • दृश्यम 3 : 15.83 करोड़ रुपये
  • करुप्पु : 15.50 करोड़ रुपये
  • वेलकम टू द जंगल : 15 करोड़ रुपये
  • कॉकटेल 2 : 13.50 करोड़ रुपये
  • पराशक्ति : 12.50 करोड़ रुपये

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर समेत कई कलाकारों ने भी काम किया है।