Khan Sir ने क्यों ठुकरा दिया था 107 करोड़ का बिजनेस ऑफर, जानिए अब हर महीने कितना कमाते हैं?

Published : Jun 05, 2026, 06:33 PM IST
Khan Sir struggle story

सार

Khan Sir struggle story: पटना में कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग के बाद खान सर फिर चर्चा में हैं। क्या राइवल कोचिंग की साजिश है? कपिल शर्मा शो में उन्होंने ₹40 की कमाई से लेकर ₹90 बस किराया न होने तक का दर्द क्यों बताया? क्या ₹107 करोड़ का ऑफर ठुकराना उनका सबसे बड़ा फैसला था? कैसे बना एक साधारण टीचर देश का सबसे बड़ा एजुकेशन आइकन?

खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी कहानी नहीं बल्कि पटना में उनके कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ। पुलिस जांच जारी है और शक की सुई राइवल कोचिंग इंस्टीट्यूट की तरफ भी घूम रही है। क्या आप जानते हैं कि खान सर ने कभी 107 करोड़ रुपए का बिजनेस ऑफर ठुकरा दिया था। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद खान सर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में यह खुलासा किया था। उन्होंने इस शो में अपनी गरीबी, संघर्ष और सिस्टम की सच्चाई बताई थी, जिसमें 40 रुपए की कमाई से लेकर 90 रुपए बस किराया ना होना तक शामिल है।

पूरे दिन पढ़ाने पर मिले थे सिर्फ 40 रुपए

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में खान सर ने अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पढ़ाई के लिए हर कठिनाई झेली। उन्होंने कहा था,"मैंने सैनिक स्कूल और NDA तक की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। एक बार मैंने पूरे दिन पढ़ाया और सिर्फ 40 रुपए कमाए, जबकि बस का किराया 90 रुपए था। मजबूरी में मुझे पैदल घर जाना पड़ा।”

यह भी पढ़ें : Khan Sir Family: खान सर के परिवार में कौन-कौन? जानें किससे हुई शादी

खान सर का कोचिंग शुरू करने का संघर्ष

खान सर ने बताया कि गंगा किनारे बैठे-बैठे उन्होंने अपना खुद का कोचिंग सेंटर शुरू करने का फैसला किया। शुरुआत में सिर्फ एक छोटा कमरा था, लेकिन धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़ती गई। उन्होंने यह भी याद किया कि एक समय कोचिंग सेंटर पर हमला तक हुआ, लेकिन छात्रों ने अगले दिन फिर साथ दिया। खान सर के मुताबिक़, उन्हें एक बड़ा कॉर्पोरेट ऑफर मिला था, जो लगभग ₹107 करोड़ का था। लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। वे कहते हैं, "मैं वह दर्द जानता हूं जो गरीब छात्र झेलते हैं।”

खान सर की नेट वर्थ और यूट्यूब इनकम

रिपोर्ट्स के मुताबिक खान सर की नेट वर्थ ₹5 करोड़ से ₹20 करोड़ के बीच बताई जाती है। उनका YouTube चैनल 'Khan GS Research Centre' 2.4 करोड़+ सब्सक्राइबर्स के साथ भारत के सबसे बड़े एजुकेशनल चैनलों में से एक है। उनकी मंथली इनकम लगभग 10-20 लाख रुपए बताई जाती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कुत्तों की तरह भौंकना है बस', झूठे सेक्शुअल हैरेसमेंट का खुलासा कर किस पर भड़कीं 'अंगूरी भाभी'?
जब बेटी ने पूछा 'मम्मा आप तलाकशुदा हो?', नीलम कोठारी के उड़ गए थे होश