
'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल कर पॉपुलर हुईं शिल्पा शिंदे ने जब से यह खुलासा किया है कि उन्होंने 2016 में प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का जो आरोप लगाया था, वह झूठा था, तब से बवाल मचा हुआ है। एक्ट्रेस हिना खान ने जहां शिल्पा को आड़े हाथों लेकर उनके झूठे आरोप को शर्मनाक बताया तो वहीं अब खुद टीवी की अंगूरी भाभी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बिना नाम लिए हिना खान पर जमकर भड़ास निकाली।
शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे हिना खान का नाम लिए बगैर कह रही हैं, "लोग मेरे नाम से पब्लिसिटी लेना कब बंद करेंगे, पता नहीं। लेकिन चलती ट्रेन में मत चढ़ो, आपको चोट लगेगी। पब्लिसिटी पाने के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं। घर के लोगों की जो डेथ हुई है, वो लोग हैं। तो आपको शिल्पा शिंदे क्यों चाहिए?" शिल्पा ने नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने हिना पर वार किया है और यहां वे हिना की कैंसर की बीमारी और उनके पिता असलम खान को लेकर उन पर तंज कर रही हैं, जिनका निधन 2021 में हो चुका है।
यह भी पढ़ें : 'अंगूरी भाभी' ने सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में खोला सबसे बड़ा राज! कहा कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप
शिल्पा शिंदे ने अपने वीडियो में आगे कहा, "गड़े मुर्दे मत उखाड़ो। गड़े हुए मुर्दे उखाड़ोगे तो...मैं जिंदा हूं। उस वक्त भी मैंने प्रूफ के साथ कहा था...जो आज दुनिया में नहीं है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। लेकिन फिर मैं ऐसे प्रूफ दूंगी कि ना चाहकर भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी। मत छेड़िए। आप प्रदान करोगे उनकी आत्मा को शांति, इसलिए मुझे मत छेड़िए। सबसे पहली बात तो जो चीजें आपको नहीं पता, उनके बारे में भौंकना बंद कर दीजिए।उस वक्त साथ दिया होता तो आज ये नौबत नहीं आती।"
बकौल शिल्पा, "9 साल के बाद हमने काम कर लिया। मुझे किसी ने नहीं कहा कि बोलो, लेकिन मैं एक लड़की के फादर और एक औरत का हसबैंड, उसके लिए खड़ी हूं। क्योंकि मैंने झूठ बोला था। मैं अपने दिल पर झूठ लेकर नहीं जी सकती। अगर मैंने इस वक्त उन्हें अरेस्ट कराया होता तो आज मैं भी अरेस्ट हो जाती कि मेरी गलती है, मुझे ले लो। लेकिन मैंने वो क्यों किया? साम दाम दंड भेद पढ़िए अगर आपने नहीं पढ़ा हो तो। महाभारत देखिए अगर आपने नहीं देखी है तो। सबसे सब देखा है, लेकिन शिल्पा शिंदे के पीछे बस कुत्तों की तरह भौंकना है बस। क्यों मेरे पीछे पड़े हो। मुझसे आपको क्या चाहिए। मैं शांति से जी रही हूं, आप क्यों नहीं देख सकते। मैंने सच बोला है और सच के लिए मैं किसी के बाप से नहीं डरती। जिसको जो भौंकना है, भौंके।
यह भी पढ़ें : सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे केस पर बवाल! 'अंगूरी भाभी' पर फूटा हिना खान का गुस्सा, उठी FIR की मांग
शिल्पा शिंदे ने 2016 में जब 'भाभी जी घर पर हैं' छोड़ा था, तब शो के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में FIR तक दर्ज करा दी थी। 2018 में दोनों पार्टियों के बीच मामला सेटल हो गया था। अब हाल ही में शिल्पा ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में कहा, “मैंने 2016 में भाभीजी घर पर हैं! के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस किया था, लेकिन सच यह है कि वो आरोप झूठे थे। उस समय मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था, इसलिए मैंने केस किया। बाद में मामला सेटल हो गया और मेरा बकाया भी मिल गया।”
यह खुलासा होते ही हिना खान ने हिना खान ने शिल्पा का नाम लिए बिना इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “मुझे झटका लगा है कि एक फीमेल एक्टर ने खुद माना कि उसके आरोप झूठे थे। उसने कानून का इस्तेमाल फायदे के लिए किया। यह बेहद शर्मनाक है। अगर वही एक्ट्रेस फिर से वही आरोप लगाए तो क्या होगा? क्या यह सिस्टम का मजाक नहीं बन जाएगा?”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।