Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: खतरों के खिलाड़ी कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है। इस शो का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। मेकर्स ने शो के सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट फोटोज के साथ जारी है। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे।
टीवी को मोस्ट फेमस स्टंट शो Khatron Ke Khiladi 15 को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं। दर्शक इसे देखने के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है। मेकर्स ने शो के सीजन 15 के फाइनल प्रतिभागियों के नाम और फोटोज शेयर किए हैं।
25
खतरों के खिलाड़ी 15 के फाइनल कंटेस्टेंट्स
कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रविवार को रिवील कर दी गई है। शो के नए सीजन में करीब 12 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें कई सलमान खान के बिग बॉस के कंस्टेंट्स भी हैं।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में इस बार गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, अविका कौर, ओरी, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, करण वाही, रितिक धनजानी, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा, जैस्मिन भसीन बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल हो रहे हैं।
45
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में 5 फीमेल
खतरों के खिलाड़ी में मेल के साथ फीमेल भी हर सीजन में नजर आती है। सीजन 15 में 5 फीमेल प्रतिभागी हैं। इनके नाम हैं- रुबीना दिलैक, अविका कौर, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा और जैस्मिन भसीन हैं।
55
कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी गई है लेकिन मेकर्स ने इस बात खुलासा नहीं किया है कि दर्शक कलर्स टीवी पर इसे कब से देख पाएंगे। बताया जा रहा है कि इसी महीने शो की शूटिंग कैप टाउन में शुरू होगी। हर साल की इस साल भी रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।