- Home
- Entertainment
- Ganga Mai Ki Betiyan BIG Dhamaka: गंगा की चाल कामयाब, स्नेहा के एक फैसले से सिद्धू बर्बाद
Ganga Mai Ki Betiyan BIG Dhamaka: गंगा की चाल कामयाब, स्नेहा के एक फैसले से सिद्धू बर्बाद
फेमस टीवी सीरियल गंगा माई की बेटियां में लगातार धमाके देखने को मिल रहे हैं। स्नेहा-सिद्धू के रिश्ते में आई दरार के कारण पूरा परिवार हिला हुआ है। मुरली-सहाना और सोनी दोनों को मिलाना चाहते हैं, लेकिन गंगा इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

स्नेहा-सिद्धू के रिश्ते में बवाल
गंगा माई की बेटियां में दिखाया कि स्नेहा और सिद्धू का रिश्ता गंगा माई की वजह से टूट गया है। दोनों अंदर-अंदर ही घुट रहे है। स्नेहा की बेरूखी की वजह से सिद्धू पूरी तरह से टूट गया है। स्नेहा भी अंदर-अदर परेशान है, लेकिन दिखा नहीं पा रही है।
गंगा माई की वजह से टूटा स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता
सीरियल में दिखाया कि दुर्गावती की धमकी के बाद गंगा माई ने कसम देकर स्नेहा को सिद्धू से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा। स्नेहा ने भी बिना कोई सवाल किए अपनी मां की बात मान ली।
ये भी पढ़ें... Mithun Chakraborty की बहू का बड़ा खुलासा, ऑडिशन के नाम पर डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड
शांतनु करता है स्नेहा को प्रपोज
सीरियल में दिखाया कि शांतनु भी स्नेहा को मन ही मन पसंद करता है और हिम्मत जुटाकर स्नेहा को शादी के लिए प्रपोज कर देता है। वो इसके लिए गंगा माई से भी बात करता है।
गंगा माई ने बनाया स्नेहा पर दबाव
सीरियल में दिखाया कि गंगा माई भी स्नेहा को शांतनु से शादी करने के लिए कहती है। हालांकि, स्नेहा अपनी मां का साफ मना कर देती है। वो कहती है कि वो सिद्धू से अलग हो गई है, लेकिन उसके दिल में सिर्फ सिद्धू है।
गंगा माई की बेटियां में क्या होगा आगे
गंगा माई की बेटियां सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि आखिरकार स्नेहा मन मारकर शांतनु से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। दोनों की सगाई का फंक्शन होगा। ये देखकर क्या करेगा सिद्धू.. आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा।
ये भी पढ़ें... Met Gala 2026: कब-कहां शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट, बॉलीवुड से कौन होगा शामिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।