किरण खेर ने दिखाया अपना असली 80s लुक, बोलीं- No ChatGPT, No AI, No Filters

Published : Sep 12, 2026, 07:42 AM IST
Kirron kher

सार

सोशल मीडिया पर 80s का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड में अब किरण खेर भी कूद गई हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करके बताया कि इसमें ना तो ChatGPT, न AI और न ही किसी फिल्टर का इस्तेमाल हुआ है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर 80 के दशक की तस्वीरों का ट्रेंड खूब चर्चा में है। इस ट्रेंड में लोग AI टूल्स की मदद से अपनी वर्तमान तस्वीरों को रेट्रो अंदाज में बदल रहे हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम सोशल मीडिया यूजर्स तक, हर कोई इस पुराने दौर के लुक को नए अंदाज में आजमा रहा है। इसी ट्रेंड के बीच अभिनेत्री किरण खेर ने कुछ ऐसा किया, जिसने उनका पोस्ट बाकी तस्वीरों से अलग बना दिया। उन्होंने अपनी रियल 80s फोटो शेयर की। यानी यह कोई AI से बनाई गई तस्वीर नहीं, बल्कि उनके पुराने दिनों की असली तस्वीर है।

न ChatGPT, न AI और न ही फिल्टर

किरण खेर ने अपनी तस्वीर के साथ खास तौर पर बताया कि इसे तैयार करने में चैटजीपीटी, AI या किसी फिल्टर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उनका यह अंदाज वायरल 80s ट्रेंड को एक अलग ट्विस्ट देता है। सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

'रियल OG ब्यूटी हैं किरण खेर'

किरण खेर की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हार्ट-फायर आइकॉन की लाइन लग गई। एक यूजर ने लिखा,'गॉर्जियस..कोई भी आपकी ब्यूटी को मैच नहीं कर सकता है।' वहीं, किरण जी OG बडीज हैं और वो ट्रेंड को जीत गई'। वहीं, एक ने लिखा एआई पुराना हो गया, यह फ्रेश है।'

80s का ट्रेंड क्यों हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड में लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर वे 1980 के दशक में होते तो कैसे नजर आते। AI टूल्स के जरिए बालों की स्टाइल, कपड़े, लाइटिंग और फोटो का पूरा मूड उस दौर जैसा बनाया जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं। हालांकि कुछ सितारों और पब्लिक फिगर्स ने AI तस्वीरों की जगह अपने पुराने और असली फोटो शेयर करना पसंद किया है।

इसे भी पढ़ें: 80s Photo Trend वायरल ! Chat GPT और Gemini से इन 10 Prompt संग बनाएं 1980 जैसी फोटो

कौन हैं किरण खेर?

किरण खेर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में फिल्मों और टेलीविजन में अपनी खास पहचान बनाई। उनकी चर्चित फिल्मों में 'देवदास', 'मैं हूं ना', 'वीर-जारा', 'रंग दे बसंती', 'फना', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दोस्ताना' शामिल हैं। उन्हें फिल्म 'बारीवाली' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला था, जबकि 'सरदारी बेगम' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड का स्पेशल जूरी सम्मान भी मिला। किरण खेर टीवी पर भी काफी लोकप्रिय रही हैं। वह लंबे समय तक 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज की भूमिका में नजर आईं।

और पढ़ें: 1980s Retro Trend का जादू, गर्ल्स सेव करें 10 आसान ChatGPT Prompts

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हनुमान अंश' की कमाई 200 करोड़ पार, धमाल 4 को पछाड़ा, 2026 की चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी
Haiwaan Cast Fee: अक्षय कुमार ने ली 54 करोड़ फीस? ‘हैवान’ के लिए सैफ अली खान को मिले सबसे कम पैसे, प्रियदर्शन की फीस भी ज्यादा