देश के 10 सबसे विवादित ऐड, जिनके सामने ही फूटा लोगों का गुस्सा, 4 तो बैन तक हुए

Published : Aug 24, 2026, 03:47 PM IST
most controversial Indian advertisements

सार

कृति सेनन का GIVA रक्षा बंधन ऐड विवादों में है। इस बीच नजर डालते हैं उन विज्ञापनों पर, जो बोल्ड कॉन्सेप्ट, परंपरा और संवेदनशील संदेशों के कारण सोशल मीडिया पर घिर चुके हैं।

कृति सेनन के GIVA ज्वैलरी ऐड पर रक्षा बंधन जैसे त्योहार के संदर्भ में पहनावे और कॉन्सेप्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी, तो पुराने विवादित विज्ञापन भी चर्चा में आ गए। भारतीय विज्ञापन जगत में ऐसे कई कैंपेन रहे हैं, जिन्हें बोल्ड आइडिया, धार्मिक परंपराओं, सामाजिक संदेश या गलत क्रिएटिव फैसलों के कारण आलोचना झेलनी पड़ी। कभी किसी ऐड में सेक्स अपील को लेकर सवाल उठे, तो कभी घरेलू कामगारों, धार्मिक भावनाओं या पारिवारिक परंपराओं के चित्रण ने विवाद खड़ा किया। आइए, कृति सेनन के ऐड विवाद के संदर्भ में उन चर्चित विज्ञापनों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने अपने समय में खूब सुर्खियां बटोरीं।

1.कृति सेनन के GIVA ऐड पर विवाद क्यों हुआ?

GIVA के रक्षा बंधन विज्ञापन में कृति सेनन को ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप स्कर्ट वाले पारंपरिक लुक में दिखाया गया था। विज्ञापन में वह एक कुत्ते को राखी बांधती नजर आईं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे त्योहार की भावना से असंगत बताया और कृति के आउटफिट पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “मैंने कल यह ऐड देखकर हैरान रह गया। यह क्या बकवास है?” एक अन्य ने इसे “बेहद शर्मनाक” बताया। कृति ने इस आलोचना पर अब तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

2. अमूल माचो ऐड ने क्यों मचाया था बवाल?

अमूल माचो का “ये तो बड़ा टोइंग है” कैंपेन पुरुषों के अंडरवियर को सेक्स अपील और हास्य के साथ पेश करने के लिए चर्चित हुआ। विज्ञापन में सना खान नवविवाहिता के किरदार में पति के अंडरवियर को एक आकर्षक अंदाज में धोती नजर आई थीं। घाट पर मौजूद दूसरी महिलाओं की असहज प्रतिक्रिया को भी विज्ञापन का हिस्सा बनाया गया था। कॉन्सेप्ट को हास्यपूर्ण बनाने की कोशिश हुई, लेकिन लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की थी।

यह भी पढ़ें :'अपने भाई के सामने ब्रा...', कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर मचा बवाल! जमकर भड़क रहे लोग

3. ज़ोमैटो के ‘MC’ और ‘BC’ ऐड पर क्यों उठे सवाल?

ज़ोमैटो ने एक आउटडोर कैंपेन में “MC” और “BC” जैसे संक्षिप्त शब्दों को “Mac N Cheese” और “Butter Chicken” के रूप में पेश किया था। ब्रांड के सोशल मीडिया-केंद्रित अंदाज के बावजूद यह क्रिएटिव हर किसी को पसंद नहीं आया। कुछ दर्शकों ने इसे भद्दा या आपत्तिजनक माना, जबकि कुछ लोगों को यह कोशिश खास प्रभावशाली नहीं लगी। नतीजा यह रहा कि विज्ञापन को लेकर आलोचना शुरू हो गई।

4. मान्यवर के आलिया भट्ट वाले ऐड से क्यों भड़की बहस?

मान्यवर के आलिया भट्ट वाले विज्ञापन में शादी में कन्यादान की परम्परा पर सवाल उठाते हुए “कन्यादान” की जगह “कन्यामान” की बात रखी गई थी। विज्ञापन का संदेश बेटी को सम्मान देने पर केंद्रित था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे हिंदू परंपराओं में दखल के तौर पर देखा। विवाद इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया पर मान्यवर के बहिष्कार की अपील तक सामने आई और #boycottmanyavar ट्रेंड हुआ।

5. केंट के ऐड ने घरेलू कामगारों को लेकर क्यों छेड़ी बहस?

कोविड-19 महामारी के दौरान केंट के आटा एंड ब्रेड मेकर के विज्ञापन में हेमा मालिनी और ईशा देओल नजर आई थीं। विज्ञापन में मशीन को घरेलू कामगार से हाथ से आटा गूंथने के विकल्प के तौर पर पेश किया गया। इसे घरेलू सहायिकाओं के प्रति असंवेदनशील माना गया, खासकर उस दौर में जब बड़ी संख्या में लोग रोजगार संकट से गुजर रहे थे। आलोचना बढ़ने के बाद केंट ने विज्ञापन हटा लिया और माफी मांगते हुए अपनी विज्ञापन प्रक्रिया की समीक्षा का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : 19 साल की कैजिया लिज मैजो ने बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, 52 सुंदरियों के साथ था मुकाबला

6. फेम ब्लीच के करवा चौथ ऐड पर इतना विवाद क्यों हुआ?

2021 में डाबर के फेम ब्लीच कैंपेन में समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ मनाते दिखाया गया था। विज्ञापन का उद्देश्य समान-लैंगिक रिश्तों को समर्थन देना था, लेकिन आलोचकों ने करवा चौथ को पति-पत्नी के पारंपरिक रिश्ते से जोड़ते हुए ऐड पर आपत्ति जताई। मध्य प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ब्रांड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। विवाद के बाद डाबर ने विज्ञापन हटाया और स्पष्टीकरण व माफी जारी की।

7. आमिर खान के AU बैंक ऐड में ऐसा क्या था?

2022 में आमिर खान AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के “बदलाव हमसे है” कैंपेन का हिस्सा बने थे। एक वीडियो में शादी की परंपरा को उलटते हुए दूल्हे को दुल्हन के घर आते दिखाया गया। विज्ञापन का मकसद यह संदेश देना था कि परिस्थितियों के अनुसार परंपराओं और प्रक्रियाओं में बदलाव संभव है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दूल्हे के दुल्हन के घर जाने वाले दृश्य पर तीखी आपत्ति जताई और आमिर खान एक बार फिर विज्ञापन विवाद के केंद्र में आ गए थे।

8.कामसूत्र कंडोम ऐड पर क्यों लगा था बैन?

1991 में पूजा बेदी और मार्क रॉबिन्सन वाला कामसूत्र कंडोम विज्ञापन बेहद बोल्ड प्रस्तुति के कारण चर्चा में आया। विज्ञापन में दोनों को झरने के नीचे दिखाया गया था। पारिवारिक दर्शकों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शन ने इसे प्रसारित करने से इनकार कर दिया। अन्य मीडिया चैनलों ने भी विज्ञापन चलाने से दूरी बनाई। यह भारतीय विज्ञापन इतिहास के सबसे चर्चित बोल्ड कैंपेन में गिना जाता है।

9. बिसलेरी के ‘प्ले सेफ’ ऐड पर क्यों लगी रोक?

2002 में बिसलेरी ने “प्योर एंड सेफ” की जगह “प्ले सेफ” टैगलाइन के साथ एक विज्ञापन पेश किया था। इसमें समुद्र तट पर एक पुरुष और महिला नजर आते हैं और अंत में पुरुष बिसलेरी की बोतलों का क्रेट खरीदता है। विज्ञापन का संदेश सुरक्षित सेक्स को लेकर जागरूकता पैदा करना था, लेकिन इसे दर्शकों की अपेक्षित स्वीकृति नहीं मिली और विज्ञापन पर रोक लगा दी गई।

10. एसी ब्लैक ऐप्पल जूस ऐड क्यों हुआ था बैन?

2003 क्रिकेट विश्व कप के दौरान एसी ब्लैक व्हिस्की के सरोगेट विज्ञापन के तौर पर ऐप्पल जूस का विज्ञापन प्रसारित किया जाना था। इसमें एक पुरुष को पेय पीते हुए महिला को देखते दिखाया गया था और हर घूंट के साथ महिला की ड्रेस का नेकलाइन कम होता दिखाई देता था। “कुछ भी हो सकता है” टैगलाइन वाले इस विज्ञापन की तत्काल आलोचना हुई और इसे जल्द ही प्रतिबंधित कर दिया गया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shweta Tiwari Birthday: जिस ‘प्रेरणा’ पर फिदा हुआ पूरा देश, उसकी जिंदगी की ये कहानी कर देगी हैरान!
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म, पहले इन 17 फिल्मों से कर चुके यह कमाल!