कृतिका कामरा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने बुधवार को सिम्पल और इंटीमेट वेडिंग की। शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ सेलेब्स शामिल हुए थे। इसी बीच शादी की इनसाइड फोटोज सामने आई है।
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाया और शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने बहुत ही सादगी से शादी की। कृतिका न सिंदूर-मेहंदी लगाई और न ही मंगलसूत्र पहना। उन्होंने लाल रंग की सिल्क की चंदेरी साड़ी पहनी थी, जो उनकी मां ने गिफ्ट की थी।
27
कृतिका कामरा-गौरव कपूर की रजिस्टर मैरिज
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने रजिस्टर मैरिज की। ये शादी घर पर ही हुई। कपल इस मौके पर बेहद खुश नजर आए। गौरव ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।
कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई। इस मौके पर सोहा अली खान और आन्या सिंह ने कृतिका के साथ पोज दिए।
47
कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी में मलाइका की मस्ती
कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी में मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थी। मलाइका इस मौके पर मस्ती के मूड में नजर आई। उन्होंने बेल-बूटे डिजाइन वाली साड़ी कैरी की थी।
57
कृतिका कामरा-गौरव कपूर के बारे में
कृतिका कामरा-गौरव कपूर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही कृतिका ने गौरव के साथ अपनी रिसेशनशिप ऑफिशियल की थी।
67
फेमस होस्ट हैं गौरव कपूर
गौरव कपूर का नाम क्रिकेट शो ब्रेकफास्ट विद चैपियंस से जुड़ा है। आईपीएल के दौरान एक्ट्रा इनिंग्स टी20 में बतौर होस्ट उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। गौरव पहले वीजे और आरजे भी रह चुके हैं। कृतिका उनकी दूसरी पत्नी है।
77
गौरव कपूर-कृतिका कामरा ने दिए पोज
शादी के बाद गौरव कपूर-कृतिका कामरा ने बाहर आकर मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इस मौके पर दोनों ने सबसे मिठाई भी बांटी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।