कौन है सलमान खान की वो बदनसीब हीरोइन, जो 37 साल में दे पाई सिर्फ एक HIT

Published : Mar 12, 2026, 10:10 AM IST

सलमान खान की वो हीरोइन जो सिर्फ वन फिल्म वंडर बनकर रह गई। इसने डेब्यू के साथ जबरदस्त धमाका किया और पूरी इंडस्ट्री पर छा गई, लेकिन फिर कोई हिट नहीं दे पाई। बता दें कि इसने अपने 37 साल के करियर में कई भाषाओं की फिल्में की, हालांकि हिट कोई नहीं हुई।

PREV
17
कौन है ये सलमान खान की हसीना

आपको बता दें कि सलमान खान की ये हीरोइन और कोई नहीं बल्कि भाग्यश्री ही है। भाग्यश्री ने 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। 

27
भाग्यश्री का करियर

भाग्यश्री को पहली हिट फिल्म के बाद लगातार फिल्मों के ऑफर मिले। हालांकि, उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए एक शर्त रखी था कि वे सिर्फ अपने पति हिमालय दासानी के साथ काम करेंगी। मैंने प्यार किया के बाद उन्होंने कुछ फिल्में हिमालय के साथ की, लेकिन सभी डिजास्टर रही। 

ये भी पढ़ें... 122 मिनट की इस फिल्म से 7 स्टार को निकाला, सबसे आखिरी में लिया अमिताभ बच्चन को-जीते 8 अवॉर्ड

37
भाग्यश्री ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया

भाग्यश्री ने हिंदी के साथ मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, भोजपुरी भाषाओं के फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें यहां भी सफलता नहीं मिली। बता दें कि वे फिल्मों में लगातार एक्टिव रही, हालांकि बीच-बीच उन्होंने लंबा ब्रेक भी लिया।

47
भाग्यश्री की फिल्में

भाग्यश्री ने कैद में है बुलबुल, त्यागी, पायल, घर आया मेरा परदेशी, ओमकारम, युवारत्ना राणा, हमको दीवाना कर गए, जननी, जनम जनम का साथ, रेड अलर्ट, देवा, सीतारमण कल्याण, थलाइवी, राधे श्याम, किसी का भाई किसी की जान, छत्रपति सहित कई फिल्में की।

57
राजघराने से भाग्यश्री

भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के मराठी शाही परिवार से हैं। वो भारत में ब्रिटिश राज के दौरान सांगली रियासत के अंतिम शासक राजा चिंतामनराव धुंडीराव पटवर्धन की परपोती हैं। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन, सांगली के राजा हैं। वे तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी दो मधुवंती और पूर्णिमा हैं।

67
भाग्यश्री की पर्सनल लाइफ

भाग्यश्री ने 19 जनवरी 1989 को हिमालय दासानी से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। उनका बेटा अभिमन्यु दासानी ने 2019 में आई फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से डेब्यू किया था। बेटी अवंतिका दासानी ने वेब-सीरीज मिथ्या से डेब्यू किया था।

77
फिल्म मैंने प्यार किया

भाग्यश्री ने मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में किया था। ये एक एक्शन रोमांटिक फिल्म थी, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। ताराचंद बड़जात्या द्वारा निर्मित इस फिल्म की पटकथा एसएम अहाले और सूरज बड़जात्या ने लिखी थी। ये सलमान खान की पहली लीड रोल वाली फिल्म थी। इसमें आलोक नाथ, मोहनीश बहल, रीमा लागू, राजीव वर्मा, अजीत वचानी और लक्ष्मीकांत बर्दे भी थे। कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में काम करने के लिए भाग्यश्री तैयार नहीं थी, मेकर्स द्वारा कई बार मनाने के बाद वे काम करने के लिए मानी थी।

ये भी पढ़ें... कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी में सितारों की महफिल, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories