Maha Kumbh Viral Girl Monalisa ने फरमान खान से की शादी, कौन हैं उनके पति और क्या करते हैं?

Published : Mar 12, 2026, 08:26 AM IST

प्रयागराज कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली है। अलग-अलग धर्म होने की वजह से परिवारों के विरोध के बीच दोनों ने केरल जाकर शादी की और पुलिस से सुरक्षा भी मांगी।

PREV
16
प्रयागराज कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

मोनालिसा उस वक्त खूब चर्चा में रहीं जब प्रयागराज महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ। उनकी कांजी आंखों ने इंटरनेट से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर उन्हें 'कुंभ वायरल गर्ल' कहा जाने लगा। अब उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद वह एक बार फिर वे सुर्ख़ियों में हैं।

26
कहां और किससे की मोनालिसा ने शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित नेणार मंदिर में शादी की। उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मोनालिसा और फरहान दोनों ही कह रहे हैं कि उन्हें केरल अच्छा लगा, इलसिए उन्होंने वहां के मंदिर में शादी की। उनका कहना है कि वे फिलहाल केरल में ही रहेंगे।

36
मोनालिसा के पति कौन हैं और क्या करते हैं?

फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और एक्टिंग और मॉडलिंग से जुड़े हुए हैं। एक वायरल वीडियो में खुद फरमान ने बताया कि वे एक्टर हैं और एक फिल्म के सेट पर मोनालिसा से उनकी पहली मुलाक़ात हुई थी। यहीं उनकी दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई। फरमान का कहना है कि मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया। उनके मुताबिक़, पहले तो उन्होंने मना किया, लेकिन जब मोनालिसा जिद पर अड़ी रहीं तो उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी।

46
परिवार के विरोध के बावजूद की शादी

बताया जा रहा है कि अलग-अलग धार्मिक समुदाय से होने की वजह से दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। खबरों के मुताबिक मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने उनकी शादी कहीं और कराने की कोशिश भी की। इसके बाद कपल केरल पहुंचा और मंदिर में शादी कर ली।

56
मोनालिसा की शादी की खबर पर भड़के लोग

मोनालिसा की शादी की खबर और वायरल वीडियो देख लोग भड़क रहे हैं। कई लोग एक्ट्रेस की उम्र पर सवाल उठा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वह अभी 17 साल की है। वहीं, कुछ लोग इसे लव जिहाद का नाम दे रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "फ्रीज कटर सब खरीद ही लिया होगा। नहीं खरीदा तो इसके कौम वाले मुहैया करवा देंगे। बहुत ज़ल्द ही यह भी डीप फ्राय होने वाली है।" एक यूजर ने लिखा है, "कुछ लोगों को सड़क पर ही रहने देना चाहिए। आसमान पर चढाओगे तो तुम्हारे मुंह पर हगेंगे।" एक यूजर ने लिखा है, "इसके सात्त कुछ गलत ना हो बस भगवान।"

66
कुंभ की वायरल गर्ल से फिल्मों तक का सफर

रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा की उम्र अभी 16 साल है। वे महेश्वर, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। जब 2025 में प्रयागराज महाकुंभ मेले में वे रूद्राक्ष की माला बेचने गई थीं, तब उनका वीडियो खूब वायरल हुए थे। यहीं से वे नेशनल क्रश बन गई थीं। इसी दौरान डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ़ मणिपुर' में लीड रोल में कास्ट किया और उनका फ़िल्मी करियर शुरू हुआ। ख़बरों की मानें तो बंजारा कम्युनिटी से ताल्लुक रखने वाली मोनालिसा को तेलुगु में 'लाइफ' और मलयालम में 'नगमा' नाम की फ़िल्में साइन कर चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories