अमिताभ बच्चन-राजेश खन्ना की फिल्म आनंद की रिलीज को 55 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 1971 में रिलीज हुई थी। इस मूवी की वजह से बिग बी के करियर को थोड़ा सहारा मिला था। बता कि वे इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। उन्हें सबसे आखिरी में कास्ट किया गया था।
1971 में आई हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म आनंद को 55 साल हो गए हैं। इसके डायलॉग्स गुलजार ने लिखे थे। फिल्में में राजेश खन्ना के साथ अमिताभ बच्चन, सुमिता सान्याल, रमेश देव और सीमा देव लीड रोल में थे।
27
किससे इन्पायर्ड था आनंद का किरदार
हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म में आनंद यानी राजेश खन्ना का किरदार राज कपूर से इन्पायर्ड था, जो उन्हें बाबू मोशे कहकर बुलाते थे। ऐसा माना जाता है कि मुखर्जी ने फिल्म तब लिखी थी जब राज कपूर गंभीर रूप से बीमार थे और उन्हें लगा था कि वे नहीं बचेंगे। ये फिल्म वे शशि कपूर और राज कपूर के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
हृषिकेश मुखर्जी ने बाद में फिल्म आनंद को बंगाली में बनाने की सोची और इसमें उत्तम कुमार को बाबू मोशाय के रूप में लेना चाहते थे। हाालंकि, उनकी ये प्लानिंग फेल हो गई।
47
हृषिकेश मुखर्जी की हुई किशोर कुमार से अनबन
हृषिकेश मुखर्जी ने किशोर कुमार और महमूद के साथ आनंद बनाने की प्लानिंग की। जब वे किशोर कुमार से मिलने घर गए तो गेटकीपर से उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और भगा दिया। इसके बाद उन्होंने किशोर के साथ काम न करने का फैसला किया।
57
ऐसे हुई राजेश खन्ना की आनंद में एंट्री
बताया जाता है कि आनंद का लीड रोल पहले धर्मेंद्र को ऑफर हुआ था, लेकिन बाद में राजेश खन्ना को फाइनल किया गया। मुखर्जी ने शुरू में बाबू मोशाय की भूमिका के लिए संजीव कुमार को साइन किया था, लेकिन राजेश खन्ना उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। खन्ना के कहने पर मुखर्जी ने उनकी जगह अमिताभ बच्चन को लिया था।
67
28 दिन में शूट हुई थी फिल्म आनंद
खबरों की मानें तो डायरेक्टर हृषिकेश मुखर्जी ने फिल्म आनंद को महज 28 दिन में शूट किया था। इसकी पटकथा गुलजार, बिमल दत्त, डीएन मुखर्जी और हृषिकेश मुखर्जी ने लिखी थी। कहा जाता है कि उस वक्त तक किशोर कुमार पार्श्व गायक के रूप में राजेश खन्ना की पसंदीदा आवाज बन चुके थे, लेकिन मुखर्जी से अनबन होने के कारण आनंद में उन्हें गाने का मौका नहीं मिला।
77
फिल्म आनंद का बजट
डायरेक्टर हृषिकेश मुखर्जी ने 122 मिनट की फिल्म आनंद को 30-55 लाख के बजट में तैयार किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी और इसने 1.96 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था। फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड सहित 8 पुरस्कार जीते थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।