
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ( Krushna Abhishek) के बीच लंबे समय से चल रही अनबन आखिरकार खत्म होती नजर आ रही है। करीब 7 साल तक चले इस पारिवारिक विवाद ने फैंस को भी काफी निराश किया था, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। हाल ही में गोविंदा की पत्नी Sunita Ahuja एक शो में नजर आईं, जहां उनके साथ कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी Kashmera Shah भी मौजूद थीं। इस दौरान तीनों के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग देखकर साफ लगा कि परिवार में अब सब कुछ ठीक हो गया है।
शो के दौरान कृष्णा और कश्मीरा, सुनीता को पैपराजी के सामने लेकर आए और साथ में पोज भी दिए। इस दौरान उनके बीच हंसी-मजाक और अपनापन देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। सुनीता आहूजा ने भी इस मौके पर कहा कि “इनका 14 साल का वनवास खत्म हो गया है।” उनके इस बयान से साफ संकेत मिला कि रिश्तों में आई दूरियां अब खत्म हो चुकी हैं। हालांकि, इसी बीच कश्मीरा शाह ने मजाक में कहा कि “हमारा वनवास खत्म हुआ और किसी और का शुरू हो गया है,” लेकिन तुरंत ही वह संभल गईं और हंसते हुए सुनीता के गले लग गईं।
और पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Day 28: 'धुरंधर 2' की कमाई में शॉकिंग गिरावट, फिर भी देश में 1100 CR तय!
वहीं, दूसरी ओर गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर भी पिछले कुछ समय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरें सामने आई थीं, यहां तक कि गोविंदा के अफेयर की चर्चाएं भी तेज थीं। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। फिलहाल, कृष्णा अभिषेक और उनकी मामी सुनीता के बीच रिश्तों में आई मिठास ने फैंस को राहत दी है। लंबे समय बाद परिवार को एक साथ खुश देखकर उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों पर कब तक सच्चाई सामने आती है।
और पढ़ें: Bigg Boss 20 Big Update: कब से होगा धमाका? Salman Khan के शो की डेट आई सामने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।