
सलमान खान के टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि सीजन 19 के फिनाले के बाद से इसके नए सीजन 20 के शुरू होने का सभी को बेताबी से इंतजार है। सलमान नए सीजन का हिंट पहले दी दे चुके हैं। इसी बीच बिग बॉस 20 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। ताजा खबरों की मानें तो शो का सीजन 20 इसी साल यानी 2026 में शुरू होगा। इसका प्रीमियर कब होगा और इस बार क्या खास होगा, आइए, जानते हैं पूरी डिटेल….
टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शोज को लेकर चर्चा चरम पर है, फैन्स लॉक अप 2, खतरों के खिलाड़ी 15 और द ट्रेटर्स सीजन 2 जैसे शो के अपडेट पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इस उत्साह के बीच बिग बॉस 20 को लेकर भी नई अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे दर्शक इसके प्रीमियर की तारीख को लेकर उत्सुक हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में 2026 में बड़े बदलाव होंगे और ये अपने तय वक्त यानी सितंबर-अक्टूबर लॉन्च विंडो से हटकर लॉन्च किया जाएगा। ये भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि बिग बॉस 20 का प्रीमियर इसी साल जून में हो सकता है। हालांकि, हालिया अपडेट्स ने इन सभी अटकलों को विराम दे दिया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो शो इस साल वापसी कर रहा है, लेकिन जून में नहीं। मेकर्स इसे बाद में प्रसारित करने की योजना पर बना रहे हैं और शो का प्रीमियर संभवतः अगस्त के लास्ट में या फिर सितंबर में होगा। दरअसल, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए जून का महीना पहले ही बुक हो चुका है। स्टंट पर आधारित इस रियलिटी शो का प्रसारण उसी महीने शुरू होने की उम्मीद है और प्रतियोगियों के मई में शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि आगामी सीजन के लिए फरहाना भट्ट, ईशा मालविया और अंकिता गुप्ता जैसे नामों से संपर्क किया गया है। जून का महीना खतरों के खिलाड़ी 15 के नाम रहेगा, जबकि बिग बॉस 20 साल के आखिरी महीनों में आ सकता है, जिसमें हाई-वोल्टेज ड्रामा और मनोरंजन का हाई लेवल देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें... YRKKH बड़ा Dhamaka: घरवालों के सामने फूटेगा मेहर का भांडा, अभिरा-अरमान को लगेगा झटका
आपको बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 19 की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी। इसका फिनाले दिसंबर 2025 में किया गया था। सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं थीं। गौरव को 50 लाख रुपए प्राइज मनी मिली थी। शो में तकरीबन 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। बाद में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई थी। बता दें कि सीजन 19 में गौरव खन्ना, अशनूर कौर, बशीर अली, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, शहबाज बदेशा, कुनिका सदानंद, नतालिया जनोजेक, नीलम गिरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट प्रतिभागी थे।
ये भी पढ़ें... Naagin 7 BIG Twist: अहाना के पीछे पड़ा रहस्यमयी साया, नाग रानी चलेगी खतरनाक चाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।