Naagin 7 BIG Twist: अहाना के पीछे पड़ा रहस्यमयी साया, नाग रानी चलेगी खतरनाक चाल
प्रियंका चाहर चौधरी का सीरियल नागिन 7 में धमाके और नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में ड्रैगन की पहचान हो जाती है, लेकिन वो सबके सामने अपना राज नहीं खोलती। इसी बीच नागिन अहाना को लगेगा कि उसका कोई पीछा कर रहा है और उसके राज जानना चाहता है।

नागिन 7 में धमाके
सीरियल नागिन 7 में काफी धमाके हो रहे हैं। नागिन अहाना अपने वार कर रही है, लेकिन फिर भी उसे शक है कि उसका कोई पीछा कर रहा है और उसका असली राज जानना चाहता है। इसी बीच राधिका अपनी चाल चलने में कामयाब हो जाती है।
राधिका चलेगी अहाना के खिलाफ चाल
नागिन 7 में अब तक दिखाया कि राधिका, जो असली ड्रैगन है मौका मिलते ही अहाना के खिलाफ चाल चलती है। जैसे ही वो देखते ही कि अहाना रूम में आ रही है, वो गेम खेलती है और बताती है कि वो आर्यामन यानी अहाना के पति से बहुत प्यार करती है। अहाना ये सुनकर चौंक जाती है।
ये भी पढ़ें... YRKKH बड़ा Dhamaka: घरवालों के सामने फूटेगा मेहर का भांडा, अभिरा-अरमान को लगेगा झटका
नागिन 7 में आगे क्या होगा
नागिन 7 में दिखाया जाएगा कि अहाना को अचानक शक होगा कि कोई उसका पीछा कर रहा है। उसे ऐसी खबर पता चलेगी, जिससे उसे दुश्मनों की चाल का अंदाज होगा। वो अपने काम को अंजाम देने निकल पड़ेगी।
यमन का खात्मा करेगा ड्रैगन
नागिन 7 में दिखाया जाएगा कि राधिका अपने असली रूप यानी ड्रैगन बनेगी और खतरनाक साजिश रचेगी। वहीं, वो यमन को भी खत्म कर देगी, ये कहकर कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।
क्या ड्रैगन का पता लगा पाएगी नाग रानी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि नाग रानी अपनी शक्ति के जरिए ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि असली ड्रैगन कौन है। वो ड्रैगन को चुनौती देगी कि वो अपनी असली पहचान बताए। क्या होगा सीरियल में आगे.. देखना दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें... Ganga Mai Ki Betiyan Maha Drama: सच जान उडे़ंगे स्नेहा के होश, सहाना के खिलाफ कौन खेल रहा गेम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।