शिखा ने बताई फेमस डारेक्टर की काली करतूत, बोलीं-उसने मुझे वहां छूने की कोशिश की और मैं...

Published : Jun 07, 2026, 08:38 PM IST
shikha singh,

सार

Shikha Singh Casting Couch: शिखा सिंह ने बॉलीवुड में दोबारा ऑडिशन न देने का फैसला क्यों किया? किस टीवी शो से शिखा सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी? 'कुमकुम भाग्य' में शिखा सिंह ने कौन-सा लोकप्रिय किरदार निभाया था?

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री शिखा सिंह ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने उन्हें फिल्मों से दूरी बनाने के लिए मजबूर कर दिया। अभिनेत्री ने बताया कि बॉलीवुड में कदम रखने की उनकी कोशिश एक बेहद अप्रिय घटना के बाद हमेशा के लिए खत्म हो गई। एक इंटरव्यू के दौरान शिखा सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक बार फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। उस दौरान एक फेमस डायरेक्टर-प्रड्यूसर के ऑफिस में हुई घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। अभिनेत्री के अनुसार, मीटिंग के दौरान वह व्यक्ति धीरे-धीरे उनके बेहद करीब आने लगा और ऐसा व्यवहार करने लगा जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस करने लगीं।

'हीरोइन बनने की बात कहकर किया असहज'

शिखा ने बताया कि उस शख्स ने उन्हें यह कहकर प्रभावित करने की कोशिश की कि उनमें हीरोइन बनने की पूरी क्षमता है। इस दौरान वो मेरे पास आकर मुझे छूने की कोशिश की। हालांकि, अभिनेत्री को उसका व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने उसी समय फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया और बिना देर किए वहां से निकल गईं। इस घटना का असर इतना गहरा रहा कि उन्होंने दोबारा किसी फिल्म के लिए ऑडिशन देने का फैसला नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान टेलीविजन इंडस्ट्री पर केंद्रित कर लिया, जहां उन्हें पहचान और सफलता दोनों मिलीं।

टीवी से शुरू हुआ अभिनय का सफर

शिखा सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लोकप्रिय टीवी शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से की थी। इस सीरियल में निभाया गया उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने कई चर्चित धारावाहिकों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई।

और पढ़ें: Janhvi Kapoor Bold Scene Controversy के बीच 200 करोड़ पार हुई 'पेद्दी', जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कई लोकप्रिय शोज का रही हैं हिस्सा

अभिनेत्री 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'ना आना इस देस लाडो', 'फुलवा', 'अदालत', 'ससुराल सिमर का' और 'महाभारत' जैसे कई मशहूर शोज में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'कुमकुम भाग्य' में आलिया मेहरा के किरदार से मिली, जिसमें उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

निजी जिंदगी में भी हैं खुशहाल

शिखा सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में करण शाह के साथ शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। फिलहाल अभिनेत्री अपने परिवार और अभिनय करियर के बीच संतुलन बनाते हुए टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

इसे भी पढ़ें: Sunny Deol Upcoming Film: बदल गया सनी देओल की इस मूवी का नाम, जानिए कब आएगा टीजर, कब होगी रिलीज?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bollywood Franchise Movies: Welcome 3 से Golmaal 5 तक, ये बॉलीवुड फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर करेंगी धमाल
Sunny Deol Upcoming Film: बदल गया सनी देओल की इस मूवी का नाम, जानिए कब आएगा टीजर, कब होगी रिलीज?