Sunny Deol Film title change: क्या आमिर खान की फिल्म का टाइटल बदलकर ‘Batwara’ रखने के पीछे बड़ा कानूनी और इमोशनल बैकस्टोरी छिपा है? क्या सलिम अख्तर फैमिली से हुई डील ने इस फिल्म को नया नाम दिया? क्या Sunny Deol की ये पीरियड ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस और विवाद दोनों में बड़ा धमाका करने वाली है? आखिर क्या है पूरी कहानी Aamir Khan की इस खास मूव के पीछे?
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां पहले इसका नाम ‘Lahore 1947’ बताया जा रहा था, लेकिन अब इसे आधिकारिक रूप से ‘Batwara’ कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टाइटल के राइट्स पहले दिवंगत प्रोड्यूसर सलीम अख्तर के परिवार के पास थे, जिन्हें बाद में आमिर खान ने बातचीत के जरिए हासिल किया। यह बदलाव सिर्फ नाम का नहीं बल्कि फिल्म की पहचान से जुड़ा एक अहम फैसला माना जा रहा है, जिसमें कई इमोशनल और इंडस्ट्री से जुड़े पहलू भी शामिल हैं।

'लाहौर 947' का टाइटल बदलने के पीछे की असली कहानी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म की टीम शुरू में इसे ‘Lahore 1947’ नाम देने के पक्ष में नहीं थी। शुरुआती तौर पर इसे ‘Batwara 1947’ नाम देने पर विचार हुआ, लेकिन बाद में सिर्फ ‘Batwara’ रखने का फैसला लिया गया। हालांकि इस नाम के राइट्स पाने के लिए टीम को कानूनी प्रक्रिया और राइट्स क्लियरेंस की जरूरत पड़ी, क्योंकि यह नाम पहले से रजिस्टर्ड था।
सलीम अख्तर फैमिली से कैसे मिली मंजूरी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि यह टाइटल दिवंगत प्रोड्यूसर सलीम अख्तर की फिल्म ‘Batwara’ (1989) से जुड़ा था, और इसके अधिकार उनके परिवार के पास थे। आमिर खान ने खुद पहल करते हुए सलीम अख्तर के बेटे समद से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। बताया जाता है कि यह बातचीत बेहद सकारात्मक रही और आमिर खान ने अपने पुराने अनुभव भी साझा किए।
आमिर खान की इमोशनल बातचीत और डील
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आमिर खान ने परिवार को बताया कि उन्होंने सलीम अख्तर के साथ फिल्म ‘Baazi’ (1995) में काम किया था और उनके साथ उनका अनुभव बेहद खास रहा। इसके बाद परिवार ने उनके दृष्टिकोण को समझा और एक तय राशि के बदले टाइटल राइट्स ट्रांसफर करने पर सहमति दी। यह डील आपसी सम्मान और समझदारी के साथ पूरी हुई।
सोशल मीडिया कनेक्शन और वायरल फोटो
8 मार्च को समद अख्तर ने आमिर खान के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि सुपरस्टार उनके घर आए थे और क्रिकेट को लेकर उनकी गहरी समझ से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने आमिर को अपनी स्पोर्ट्स शॉप ‘7S Sports World’ की जर्सी भी गिफ्ट की थी, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
कब आएगा सनी देओल की 'बटवारा' का टीजर?
रिपोर्ट्स की मानें तो 'बटवारा' का टीजर 15 जून को रिलीज किया जाएगा। इसमें सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल भी दिखाई देंगे। वैसे इस फिल्म की स्टार कास्ट में प्रिटी जिंटा, अली फज़ल, करण देओल और शबाना आज़मी जैसे बड़े कलाकार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
