'वह गोल्ड डिगर...', ललित मोदी ने बताई सुष्मिता सेन से ब्रेकअप की असली वजह!

Published : Jun 02, 2026, 12:31 PM IST
Sushmita Sen and Lalit Modi breakup reason

सार

Lalit Modi on Sushmita Sen: क्या सुष्मिता सेन सच में 'गोल्ड डिगर' थीं? आखिर ब्रेकअप के सालों बाद ललित मोदी ने उन्हें 'डायमंड' क्यों कहा? क्यों खुद को 'केप्ट बॉयफ्रेंड' बताने लगे पूर्व IPL चेयरमैन? दोनों का रिश्ता टूटा कैसे? और उस वायरल पोस्ट के पीछे क्या थी असली कहानी? ललित मोदी के नए खुलासों ने एक बार फिर पुराने विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।

साल 2022 में जब ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था, तब इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मच गई थी। जहां कुछ लोगों ने दोनों को बधाई दी, वहीं कई यूजर्स ने सुष्मिता को 'गोल्ड डिगर' कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब रिश्ता खत्म होने के कई साल बाद ललित मोदी ने पहली बार खुलकर इस विवाद पर बात की है। उन्होंने ना सिर्फ सुष्मिता का बचाव किया, बल्कि उन्हें 'सच्चा डायमंड' भी बताया। साथ ही उन्होंने ब्रेकअप की वजह, वायरल पोस्ट की कहानी और अपने रिश्ते की कई अनसुनी बातें भी साझा की हैं।

सुष्मिता गोल्ड डिगर नहीं, एक सेल्फ मेड महिला हैं: ललित मोदी

हाल ही में ह्यूमन ऑफ़ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा, "सुष्मिता गोल्ड डिगर नहीं थीं। वह एक खूबसूरत, सफल और अपनी मेहनत से पहचान बनाने वाली महिला हैं।" ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता आर्थिक रूप से पूरी तरह स्वतंत्र थीं और उन्हें किसी के पैसों की जरूरत नहीं थी। सुष्मिता की आर्थिक स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए ललित मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम कहीं बाहर गए हों और मुझे किसी चीज का पेमेंटकरना पड़ा हो। वह हर चीज का पेमेंट खुद करती थीं। मैं तो जैसे केप्ट बॉयफ्रेंड था।"

सुष्मिता सेन के गोल्ड डिगर टैग पर क्या बोले ललित मोदी

ललिता मोदी ने आगे कहा "वह किसी से कुछ स्वीकार करना पसंद नहीं करती थीं। इसलिए जब लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर कहा, तो वह पूरी तरह गलत था।" ललित मोदी ने सुष्मिता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनका रिश्ता कभी पैसों पर आधारित नहीं था। बकौल मोदी, "वह एक सच्चा डायमंड हैं। वह जिसे चाहें, उसके साथ रह सकती हैं। हमारा रिश्ता कभी पैसों की वजह से नहीं था।" यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आखिर क्यों हुआ था ललित मोदी-सुष्मिता सेन का दोनों का ब्रेकअप?

ललित मोदी ने पहली बार अपने और सुष्मिता सेन के अलग होने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, "उनका करियर भारत में था और मेरी जिंदगी लंदन में। दूरी ही आखिरकार हमारे रिश्ते के खत्म होने की वजह बनी।" हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि आज भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती का रिश्ता कायम है। इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता सेन की बेटियों रेनी और अलीशा की परवरिश को लेकर भी उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, "वह एक शानदार महिला हैं और उन्होंने अपनी बेटियों रेनी और अलीशा के लिए एक सिंगल मदर के तौर पर जो किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।"

ललित मोदी की वायरल पोस्ट के पीछे की दिलचस्प कहानी

ललित मोदी ने उस सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसने 2022 में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उन्होंने बताया, "उन्हें नहीं लगा था कि मैं सच में वह पोस्ट कर दूंगा। मैं हंसा और पोस्ट बटन दबा दिया। जब तक हम लैंड हुए, तब तक हर तरफ उसी की चर्चा हो रही थी।" ललित मोदी के मुताबिक, उस पोस्ट के बाद जो रिएक्शन मिले, उसकी उन्होंने भी कल्पना नहीं की थी। अपने रिश्ते को याद करते हुए ललित मोदी ने कहा, "हमारी कहानी खूबसूरत थी और मुझे उसके एक भी पल का पछतावा नहीं है। वह बेहद खास महिला हैं और उनका व्यक्तित्व शानदार है।" उन्होंने यह भी कहा कि आज भी सुष्मिता उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

ट्रोल्स को सुष्मिता सेन ने दिया था करारा जवाब

जब 2022 में सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' कहा गया था, तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "मैं सोने से कहीं ज्यादा गहराई तक देखती हूं... और मैंने हमेशा हीरे पसंद किए हैं। और हां, मैं आज भी उन्हें खुद खरीदती हूं।" यह पोस्ट उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान खान-अक्षय कुमार की वो हसीना, जिसकी किस्मत में FLOP ज्यादा-7 साल से नहीं दी 1 HIT
Dhurandhar 2 के 75 दिन पूरे: जानिए टोटल कमाई, अब इस फिल्म के हर दिन कितने शो चल रहे?