Dhurandhar 2 पर भारी पड़ी यह साउथ इंडियन फिल्म, पहले दिन ही कर दिया खेल खराब!

Published : Apr 11, 2026, 09:57 AM IST

Dhurandhar 2 Box Office Tsunami के बीच इस शुक्रवार कई फ़िल्में रिलीज हुईं। खास बात यह है कि इनमें से एक रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' पर भारी पड़ गई। जानिए कौन-सी है वो फिल्म और शुक्रवार की कमाई में कैसे आदित्य धर निर्देशित फिल्म पर भारी पड़ी...

PREV
15
कौन-सी है वो फिल्म, जो 'धुरंधर 2' पर भारी पड़ गई

हम बात कर रहे हैं LIK : Love Insurance Kompany की, जो तमिल भाषा की साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म की अवधि 157 मिनट यानी 2 घंटे 37 मिनट है।

25
LIK Star Cast में कौन-कौन?

LIK में प्रदीप रंगनाथन मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ एस. जे. सूर्या, कीर्ति शेट्टी, सीमन, योगी बाबू, गौरी जी. कृष्णन, शाह रा, मालविका, आनंदराज , सुनील रेड्डी, जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर ने इसमें ब्रो 9000 नाम के कैरेक्टर को आवाज़ दी है और अमृता अय्यर और मिस्किन ने इसमें स्पेशल अपीयरेंस दिया है।

35
कौन है LIK का डायरेक्टर?

LIK : Love Insurance Kompany का डायरेक्शन विग्नेश शिवन हैं, जो साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार नयनतारा के पति हैं। विग्नेश ने इस फिल्म के जरिए लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर डायरेक्टर के तौर पर वापसी की है। इससे पहले बतौर निर्देशक उनकी फिल्म Kaathuvaakula Rendu Kaadhal 2022 में रिलीज हुई थी।

45
LIK Day 1 Collection कितना रहा?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, LIK ने पहले दिन 10 अप्रैल (शुक्रवार) को लगभग 6.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया। खास बात यह है कि 10 अप्रैल की कमाई के मामले में यह 'धुरंधर 2' पर भारी पड़ी है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने 10 अप्रैल को देशभर में लगभग 6.70 करोड़ रुपए की कमाई की।

55
LIK Worldwide Collection कितना हुआ

'LIK' ने भारत ही नहीं ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 10 अप्रैल को जहां 'धुरंधर 2' ने विदेशों में 2 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं 'LIK' ने भी इतनी ही रकम कूट डाली। भारत में 'LIK' का ग्रोस कलेक्शन 7.93C करोड़ रुपए कमाए। कुल मिलाकर दुनियाभर में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 9.93 करोड़ रुपए हो गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories