Lock Upp 2: शो से बाहर आने फूट-फूटकर रोई गोविंदा की पत्नी, राम कपूर भी टूटे

Published : Jul 06, 2026, 01:20 PM IST
lock up 2 new promo sunita ahuja breaks down govinda wife cries for not getting food ram kapoor want to quit show

सार

Lock Upp 2 के लेटेस्ट एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है। वे रोते हुए शो छोड़ने की इच्छा जता रही है। इतना ही नहीं राम कपूर भी परेशान और भावुक नजर आ रहे हैं और वे भी इस शो से बाहर आना चाहते हैं। जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...

रियलिटी शो Lock Upp का सीजन 2 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इसमें कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वहीं, हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद भावुक साबित हुआ। शो से बाहर आने के लिए गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फूट-फूटकर रोती नजर आईं। सुनीता का ये इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस उनके लिए समर्थन और सहानुभूति जता रहे हैं। वहीं, कंटेस्टेंट राम कपूर भी इस शो को छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने मेकर्स से हाथ जोड़कर गुजारिश की कि उन्हें बाहर निकाला जाए, वे इस तरह के शो के लिए नहीं बने हैं। Lock Upp 2 में लगातार बढ़ते ड्रामे, ट्विस्ट और इमोशनल पलों के बीच ये एलिमिनेशन भी चर्चा बटोर रहा है। अब फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आगे शो में कौन-सा नया मोड़ देखने को मिलेगा।

क्या हुआ Lock Upp 2 में, क्यों रोई गोविंदा की पत्नी

फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे हैं रियलिटी शो Lock Upp 2 को शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन इसमें खूब तमाशे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में खूब बवाल देखने को मिला। दरअसल, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फूट फूटकर रो पड़ीं। शो में अच्छा खाना न मिलने पर वो एक रात भूखी ही सो गईं और दूसरे दिन सुबह भड़कते हुए कहा- 'तुम लोगों के साथ अच्छे से रह रही हूं। अपनी औकात नहीं दिखा रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि फुटेज के लिए ऐसा करोंगे। मैं आज ही जाना चाहती हूं, मेरा बस हो गया। मेरे को चीची (गोविंदा को वो इसी नाम से पुकारती है) मना कर रहा था, मत जा मत जा, जब-जब उसकी बात नहीं मानी, पछताई हूं मैं। मैं यहां बिल्कुल नहीं रहना चाहती।' वहीं, खाने की बात पर गुस्सा निकालते हुए सुनीता ने कहा- ‘क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी? तुम सबको मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। मेरे बच्चे भी भूखे हैं। इस सूप का टेस्ट गाय के पेशाब जैसा है। इसमें थोड़ी गंदगी भी मिली हुई है।’

 

राम कपूर चाहते हैं Lock Upp 2 छोड़ना

सुनीता आहूजा के बाद Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट राम कपूर ने भी शो छोड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने स्वीकार किया कि अब उन्हें लगता है कि वो इस प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा- 'ये शो मेरे लिए गलत है और शायद मैं भी इस शो के लिए गलत हूं। मुझे ऐसे शो के लिए हां नहीं कहनी चाहिए थी। मुझे जल्द से जल्द इस शो से बाहर निकलना है, मैं अब इस शो में हिस्सा नहीं लूंगा।' शो के होस्ट रितेश देशमुख ने राम से बात करते हुए उन्हें उनकी हिम्मत की याद दिलाई और हार न मानने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा- ‘राम, मैंने तुम्हारे साथ काम किया है। मैं तुम्हें एक को-एक्टर और एक भाई के तौर पर जानता हूं। ये शो ऐसा है जहां चीजे हमेशा हर किसी की मर्जी के हिसाब से नहीं होंगी’।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

OTT पर इस हफ्ते आ रहीं 8 नई फ़िल्में और वेब सीरीज, जानिए क्या कहां देखें?
Cocktail 2 Collection Day 16: एक ही दिन में 53% बढ़ी कॉकटेल 2 की कमाई, 100 Cr क्लब से अब कितनी दूर