Lock Upp 2 Contestants Net Worth: 15 कंटेस्टेंट में कौन ज्यादा अमीर, किसके पास कितनी दौलत?

Published : Jun 28, 2026, 02:22 PM IST
lock upp 2 contestants net worth ram kapoor sunita ahuja to shivangi joshi who is richest contestants see full list

सार

Lock Upp Season 2 Contestants Net Worth: Lock Upp 2 में कितने कंटेस्टेंट शामिल हैं? Lock Upp 2 का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन है? Lock Upp 2 किस तरह का शो है और इसके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट कहां देख सकते हैं? 

एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो लॉक अप 2: सच या सजा शुरू हो चुका है। इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। नया सीजन एक बार फिर अपने नए कंटेस्टेंट्स और हाई-वोल्टेज ड्रामे को लेकर चर्चा में है। शो में शामिल कई सितारे टीवी, फिल्मों, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले से ही अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन 15 कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा अमीर कौन है और किसके पास कितनी संपत्ति है। आइए, जानते हैं लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स की नेटवर्थ...

लॉकअप 2 का सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स कौन?

लॉकअप 2 का पहला एपिसोड शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। इस शो को शनिवार से बुधवार तक हर रोज रात 8 बजे देखा जा सकेगा। इस बार के सीजन में श्रेया कालरा, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, रियाज अली, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, राम कपूर, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी और माधुरी ग्रोवर हिस्सा बनें हैं। जानते हैं इन सभी कंटेस्टेंट्स की नेटवर्थ...

1. श्रेया कालरा पॉपुलर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फैशन ब्लॉगर और एक्ट्रेस हैं। बात उनकी नेटवर्थ की करें तो वे 5 -10 करोड़ की मालकिन हैं।

2. योगेश रावत एमटीवी रोडिज 20 और एमटीवी स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ लगभग 50 लाख से 1 करोड़ के बीच है।

3. आकांक्षा चौधरी स्प्लिट्सविला रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं हैं। आकांक्षा की संपत्ति की बात करें तो वे 1.5 करोड़ की मालकिन हैं।

4. रियाज अली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मॉडल और एक्टर हैं। रियाज की नेटवर्थ 16 से 20 करोड़ के करीब है।

5. श्रेष्ठा अय्यर इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के साथ ही कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी संपत्ति की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

6. सूफी मोतीवाला डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फैशन कमेंटेटर हैं। उनकी नेटवर्थ 1 करोड़ के करीब है।

7. आकांक्षा चमोला एक बेहतरीन अदाकारा हैं। वे बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की बीवी हैं। उनकी कुल संपत्ति 1-2 करोड़ के बीच है।

8. वरुण यादव कंटेंट क्रिएटर और इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं। वे अपने कॉमेडी ब्लॉग्स और फिटनेस वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। उनके की नेटवर्थ 1 करोड़ बताई जाती है।

 

9. धीरज धूपर टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने कुंडली भाग्य जैसे कई हिट शो में काम किया है। उनके पास 20 से 25 करोड़ की संपत्ति है।

10. हर्षद चोपड़ा टीवी एक्टर हैं। वे ये रिश्ता क्या कहवाता है जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 40 से 50 करोड़ है।

11. सुनीता आहूजा सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी हैं। उनकी कुल संपत्ति 25 से 30 करोड़ के करीब है।

12. राम कपूर मोस्ट फेमस एक्टर है। वे टीवी सीरियलों और फिल्मों में नजर आते रहते हैं। उनके पास 135 करोड़ की संपत्ति है।

13. पामेला सेरेना ब्रिटिश-इंडियन मॉडल, एंटरप्रेन्योर और रियलिटी टीवी स्टार हैं। पामेला के पास 70 से 100 करोड़ की संपत्ति है।

14. शिवांगी जोशी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा के नाम से भी जाना जाता है। उनके पास 37 करोड़ की संपत्ति है।

15. माधुरी ग्रोवर, अशनीर ग्रोवर की पत्नी हैं। उनकी नेटवर्थ 15 से 30 करोड़ है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'गोविंदा के कई अफेयर...', हीरो नं. 1 की पत्नी सुनीता ने नेशनल TV पर खोले बड़े राज!
Lock Upp 2 में 22 से 59 साल तक के 15 कंटेस्टेंट, जानिए कौन सबसे छोटा, कौन सबसे उम्रदराज?