
एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'Lock Upp: सच या सज़ा' (सीजन 2) आखिरकार नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है। इस बार शो को कंगना रनौत की जगह फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। छह हफ्तों तक चलने वाले इस हाई-वोल्टेज गेम में 15 चर्चित कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर अपनी रणनीति, रिश्तों, सीक्रेट्स और सर्वाइवल स्किल्स के दम पर मुकाबला करेंगे। टीवी सुपरस्टार राम कपूर, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला, रियाज़ अली और कई चर्चित चेहरे इस बार शो का हिस्सा बने हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन पहुंचा है 'Lock Upp 2' की जेल में।
उम्र : 22 साल
सोशल मीडिया स्टार रियाज़ अली भी इस बार जेल में बंद होंगे। इंस्टाग्राम रील्स और कई सेलिब्रिटीज के साथ कोलैबरेशन के लिए मशहूर रियाज़ का गेम देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
उम्र : 22 साल
फैशन कमेंटेटर और कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर हैं। 'द ट्रेटर्स' में नजर आने के बाद अब वह 'Lock Upp 2' में दिखाई देंगे। शो में उनकी सेल माधुरी ग्रोवर के साथ होगी।
उम्र : 23 साल
'रोडीज डबल क्रॉस' और 'स्प्लिट्सविला 16' से पहचान बनाने वाले योगेश रावत भी इस बार जेल में बंद हैं। दर्शकों की नजर उनकी और आकांक्षा चौधरी की केमिस्ट्री पर टिकी रहेगी।
यह भी पढ़ें : 'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना की शादी क्यों टूटी? पत्नी आकांक्षा चमोला ने किया शॉकिंग खुलासा
उम्र : 24 साल
'स्प्लिट्सविला 16' की चर्चित कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी भी शो का हिस्सा हैं। योगेश रावत के साथ उनका पुराना रिश्ता चर्चा में रहा है। अब दोनों एक बार फिर आमने-सामने होंगे।
उम्र : 27 साल
हरियाणा के लोकप्रिय यूट्यूबर वरुण यादव, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'लैला' के नाम से जाना जाता है, शो के सरप्राइज कंटेस्टेंट बने हैं। उनकी एंट्री ने दर्शकों को चौंका दिया।
उम्र : 28 साल
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी भी 'Lock Upp 2' का हिस्सा हैं। शो में उन्हें 'बोरिंग' कहे जाने पर उन्होंने साफ कहा, “मैं बोरिंग नहीं हूं। मैं चाहती हूं कि लोग मेरा एक अलग और असली रूप देखें।”
उम्र : 28 साल
भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर जाना-पहचाना चेहरा हैं। शो में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ किसी की बहन के रूप में नहीं बल्कि अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें : केतन अग्रवाल मर्डर केस: कहानी उस हत्याकांड की, जिसमें एक्ट्रेस के सामने हुए थे लाश के 300 टुकड़े
उम्र : 29 साल
मध्य प्रदेश के इंदौर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा पहले 'रोडीज' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। 'हार्टबीट्स: प्यार और अरमान' और 'फूह से फैंटेसी' जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकी श्रेया अब अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाने आई हैं।
उम्र : लगभग 30 साल
उद्यमी और अभिनेत्री पामेला सेरेना 'देसी ब्लिंग' में नजर आ चुकी हैं। शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश के साथ उनकी बहस काफी चर्चा में रही थी। अब देखना होगा कि 'Lock Upp 2' में वह कितना धमाल मचाती हैं।
उम्र : 35 साल
टीवी और वेब सीरीज की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने शो के प्रीमियर में सबसे बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया, "मैं और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है, लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं।"उनका यह बयान शो की शुरुआत से ही सबसे बड़ी चर्चा बन गया।
उम्र : 41 साल
'कुंडली भाग्य', 'ससुराल सिमर का', 'नागिन' और 'शेरदिल शेरगिल' जैसे शोज से लोकप्रिय हुए धीरज धूपर भी जेल के अंदर पहुंच चुके हैं। शो में उनकी सेल राम कपूर के साथ शेयर कराई गई है।
उम्र : 43 साल
टीवी के हैंडसम स्टार हर्षद चोपड़ा हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। शो के प्रीमियर में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज साझा किया और कहा कि दर्शकों को इस शो में उनकी एक बिल्कुल अलग पर्सनैलिटी देखने को मिलेगी।
उम्र : 45 साल
'शार्क टैंक इंडिया' फेम और भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हैं।
उम्र : 52 साल
टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल राम कपूर भी इस बार जेल के अंदर नजर आएंगे। 'घर एक मंदिर', 'कसम से', 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सुपरहिट शोज से पहचान बनाने वाले राम कपूर पिछले दिनों एकता कपूर से मतभेदों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। अब वह बतौर कंटेस्टेंट अपनी नई छवि दिखाने की तैयारी में हैं।
उम्र : 59 साल
बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह कई बार अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं। 'मां है ना' शो में बेटी टीना आहूजा के साथ नजर आ चुकीं सुनीता अब 'Lock Upp 2' में अपनी निजी जिंदगी के कई अनसुने राज खोलती दिखाई देंगी।
'Lock Upp' का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था और उसके विजेता मुनव्वर फारूकी बने थे। इस बार होस्टिंग की जिम्मेदारी फराह खान और रितेश देशमुख संभाल रहे हैं। शो हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।