जुलाई में OTT पर एंटरटेनमेंट की बारिश, रिलीज होंगी 13 दमदार फिल्में और वेब सीरीज

Published : Jun 28, 2026, 11:59 AM IST
ott release from 1 to 7 july 13 horror comedy action wed series and films on jiohostar netflix prime video zee 5

सार

OTT Release July 2026: 1 से 7 जुलाई के बीच OTT पर कितनी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी? जुलाई की OTT रिलीज किन प्लेटफॉर्म्स पर आएंगी? जुलाई की OTT रिलीज की पूरी लिस्ट कहां देख सकते हैं? 

जुलाई का महीना OTT दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आने वाला है। इस महीने Netflix, Prime Video, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर 13 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। खास बात ये है कि इस बार हॉरर, कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर, क्राइम और फैमिली ड्रामा जैसे लगभग हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा। अगर आप वीकेंड पर घर बैठे बिंज-वॉच करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काफी काम आएगी। आपको 1 से 7 जुलाई तक रिलीज होने वाली चर्चित फिल्में और वेब सीरीज, उनकी रिलीज डेट, प्लेटफॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल...

सीरीज एक्स मेन 97 सीजन 2

सुपरहीरो जोनर की अमेरिकी वेब सीरीज एक्स मेन 97 सीजन 2 एक जुलाई से ओटीटी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। ये मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो टीम एक्स-मेन पर आधारित है। इसमें रे चेज, जेनिफर हेल, एलिसन सीली-स्मिथ, कैल डोड, जेपी कार्लियाक, लेनोर जैन, जॉर्ज बुजा हैं।

सीरीज फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ लीगली बॉन्ड एली

फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ लीगली बॉन्ड एली एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इसे 1 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इसमें एली वुड्स के हाईस्कूल के दिनों, दोस्ती, रोमांस और चुनौतियों का सफर दिखाया गया है। वहीं, क्राइम डॉक्यूमेंट्री वर्स्ट नेबर एवर, मिस्ट्री ड्रामा सीरीज समर 36, साइंस फिक्शन सीरीज रेजिडेंट एलियन, अमेरिकी क्राइम सीरीज हार्ड टाइम्स, सस्पेंस थ्रिलर एनोला होम्स सीजन 3 एक जुलाई से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

फिल्म इसकापट्नम

क्राइम थ्रिलर फिल्म इसकापट्नम को 2 जुलाई से ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इसमें समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील, नरेश अगस्त्य, मेरिन फिलिप लीड रोल में हैं। इसके डायरेक्टर गैरी बीएच है। इसे राहुल तमाडा, साईदीप रेड्डी बोर्रा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा सीरीज सुपर सुब्बू को 2 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस सीरीज में संदीप किशन और मिथिला पालकर लीड रोल में है।

हॉरर सीरीज मुथासी

मलयालम हॉरर सीरीज मुथासी 3 जुलाई को ओटीटी जी5 पर स्ट्रीम होगी। ये सीरीज केरल-कर्नाटक सीमा पर बसे एक गांव की पौराणिक लोककथाओं और डरावने रहस्यों पर आधारित है। इसका निर्देशन नंदूलाल एमएस ने किया है। इसमें अमिथ चकलाक्कल, अखिला भार्गवन, ओरहान हैदर, राजेश शर्मा लीड रोल में हैं।

फिल्म प्रीतम एंड पेड्रो

डायरेक्टर अविनाश अरुण की फिल्म प्रीतम एंड पेड्रो एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें अरशद वासरी, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी, मोना सिंह और संजय दत्त लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी दो बेमेल किरदारों को गोवा की पागल दुनिया में ले जाता है, जहां साइबर अपराध और अराजकता आपस में टकराते हैं।

फिल्म मॉलीवुड टाइम्स

फिल्म मॉलीवुड टाइम्स 3 जुलाई से ओटीटी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। ये एक मलयालम साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिनव सुंदर नायक ने किया है और इसकी पटकथा रामू सुनील ने लिखी है। इसमें नसलेन, संगीत प्रताप, शराफुद्दीन लीड रोल में नजर आएंगे।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना की शादी क्यों टूटी? पत्नी आकांक्षा चमोला ने किया शॉकिंग खुलासा
केतन अग्रवाल मर्डर केस: कहानी उस हत्याकांड की, जिसमें एक्ट्रेस के सामने हुए थे लाश के 300 टुकड़े